Home / राजधानी / *रायपुर में रोडीज फेम ऋषभ-श्रेया पर आरोप, युवतियों को शराब पिलाने का मामला*

*रायपुर में रोडीज फेम ऋषभ-श्रेया पर आरोप, युवतियों को शराब पिलाने का मामला*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में लेट नाइट पार्टी की शिकायत ने नाइट लाइफ का एक और चेहरा सामने ला दिया। सेरीखेड़ी के एक क्लब में देर रात तक चली पार्टी के वीडियो में रोडीज फेम श्रेया कालरा और ऋषभ जायसवाल युवाओं, खासकर लड़कियों को अपने हाथों से शराब पिलाते नजर आए, जिससे विवाद खड़ा हो गया है। मामला मंदिरहसौद थाना क्षेत्र का है।

वीडियो में श्रेया कालरा ‘दारू पियो, ऐश करो’ कहते हुए भी सुनाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पियानो क्लब का है, जहां देर रात तक तेज म्यूजिक, भीड़ और खुलेआम शराब परोसी जा रही थी।

लेट नाइट पार्टी की शिकायत मिलने पर रात 12.30 बजे पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंचकर और पार्टी रुकवाई गई।

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि सेरीखेड़ी और आसपास के इलाकों में इस तरह की लेट नाइट पार्टियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार नाइट क्लब संचालन के लिए प्रशासन की तय समय सीमा होती है, जिसके बाद गतिविधियां बंद करनी होती हैं। इसके बावजूद वीडियो में देर रात तक कार्यक्रम जारी रहने की बात सामने आई है, जिससे नियमों के उल्लंघन की आशंका जताई जा रही है।

मंदिर हसौद टीआई आशीष यादव के मुताबिक लेट नाइट पार्टी के वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो क्लब प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page