*माशिमं के हेल्पलाइन नंबर पर परीक्षार्थी पूछ रहे कई रोचक सवाल*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। दूसरी बोर्ड परीक्षार्थियों के परीक्षा संबंधी भय और तनाव को दूर करने के लिए एक हेल्पलाइन शुरू किया है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 91-18002334363 के जरिए मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, विषय विशेषज्ञ, मंडल के अधिकारी भी परीक्षा संबंधी समस्याओं का निराकरण करके परामर्श दे रहे हैं। इधर हेल्पलाइन नंबर में जैसे परीक्षा आगे बढ़ रही है, वैसे ही परीक्षार्थी कई तरह के सवाल कर रहे हैं। कई परीक्षार्थियों ने सवाल किया कि मैम पहला पेपर बिगड़ गया… अब आगे क्या चाहिए। इसके अलावा लाउड स्पीकर को लेकर परीक्षार्थी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। वहीं पालक भी इस हेल्पलाइन नंबर में सवाल पूछने के लिए पीछे नहीं हैं। वे अपने बच्चों की पढ़ाई से लेकर उनकी समस्याओं पर सवाल कर रहे हैं। एक पालक ने पूछा- मेरा बेटा दृष्टिबाधित है, लेकिन होशियार है। समस्या यह है कि लेखक के रूप में होशियार बच्चा नहीं मिल रहा है तो क्या करें, गांव से परीक्षा केंद्र दूर है। माशिमं के प्रदीप साहू ने बताया कि इस हेल्पलाइन का संचालक 22 मार्च तक किया जाएगा। यहां रोज सुबह 10 से शाम पांच बजे तक विषय विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक और मंडल के अधिकारियों द्वारा परामर्श दिया जा रहा है।

  • Related Posts

    *मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वर्गीय विवेक अंधारे को दी श्रद्धांजलि*

    रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निज सहायक श्री दीपक अंधारे के चचेरे भाई एवं बंदरचुआ,…

    *राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि*

    फाइलेरिया व मलेरिया नियंत्रण में राज्य मॉडल की देशभर में सराहना फाइलेरिया उन्मूलन में BIHAN मॉडल और ‘मलेरिया मुक्त बस्तर’ पहल को नवाचार व जनभागीदारी के लिए सराहना रायपुर ।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वर्गीय विवेक अंधारे को दी श्रद्धांजलि*

    *मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वर्गीय विवेक अंधारे को दी श्रद्धांजलि*

    *राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि*

    *राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि*

    *मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी आंधी*

    *मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी आंधी*

    *सोलर प्रोजेक्ट के नाम पर 53.60 लाख की ठगी का मामला*

    *सोलर प्रोजेक्ट के नाम पर 53.60 लाख की ठगी का मामला*

    *छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुआ ‘सुशासन तिहार’*

    *छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुआ ‘सुशासन तिहार’*

    *7 साल की बच्ची से रेप*

    *7 साल की बच्ची से रेप*

    You cannot copy content of this page