*रायपुर में टी-20 का शोर*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 23 जनवरी को होने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर युवाओं में मैच को लेकर जबरदस्त क्रेज है। दिसंबर में हुए एक दिवसीय मुकाबले के दौरान जिस तरह का जोश देखने को मिला था, उससे कहीं अधिक उत्साह इस बार टी-20 मैच को लेकर नजर आ रहा है। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या की जोड़ी मैदान पर धमाल मचाएगी।

टिकट पाकर खुश हुए लोग

इस बार टिकट व्यवस्था को लेकर भी लोगों में संतोष दिखाई दे रहा है। पिछली बार मैच के दौरान टिकट को लेकर अव्यवस्था और निराशा का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार अधिकांश क्रिकेट प्रेमियों को आसानी से टिकट मिल गए। टिकट मिलने के बाद युवाओं में खुशी साफ झलक रही है और मैच को लेकर गिनती शुरू हो चुकी है।

क्रिकेट प्रेमी महेश्वर साहू ने बताया कि जैसे ही उन्हें जानकारी मिली कि टिकट शाम सात बजे से उपलब्ध होंगे, उन्होंने पहले से अपनी पहचान तैयार रखी। समय होते ही टिकट बुक कर लिया। संदीप ने बताया कि इस बार वे पत्नी और दोस्तों के साथ स्टेडियम जाकर मैच का आनंद लेंगे। पिछले एक दिवसीय मैच में टिकट न मिलने का मलाल था, जो इस बार खत्म हो गया।

टी-20 प्रारूप युवाओं को सबसे ज्यादा पसंद

कॉलेज छात्र अविनाश ने कहा कि टी-20 प्रारूप युवाओं को सबसे ज्यादा पसंद है। कम समय में रोमांच और चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि वे सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

व्यापारी संदीप का कहना है कि बड़े अंतरराष्ट्रीय मैच से शहर में रौनक बढ़ जाती है। होटल, रेस्टोरेंट और परिवहन व्यवसाय को भी इसका लाभ मिलता है। रायपुर जैसे शहर में लगातार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का आयोजन होना गर्व की बात है।

मैच के दिन सवारियां बढ़ने की उम्मीद

ऑटो चालक महेश यादव ने बताया कि मैच के दिन सवारियां बढ़ने की उम्मीद रहती है। ऐसे आयोजनों से आम लोगों की आमदनी भी बढ़ती है। भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबला शहर के लिए केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि उत्सव जैसा माहौल लेकर आ रहा है। स्टेडियम में दर्शकों की गूंज और खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस मुकाबले को यादगार बनाने की पूरी तैयारी में है।

  • Related Posts

    *विकास के नए युग की ओर पश्चिम बंगाल: साय का दृष्टिकोण*

    00 सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई व शुभकामनाएं, कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया,…

    *सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री टंक राम वर्मा*

    ​सुशासन तिहार: मंत्री टंकराम वर्मा ने झुमका में ग्रामीणों को बांटी खुशियां ट्रैक्टर की चाबी और चेक पाकर खिले हितग्राहियों के चेहरे ​रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विकास के नए युग की ओर पश्चिम बंगाल: साय का दृष्टिकोण*

    *विकास के नए युग की ओर पश्चिम बंगाल: साय का दृष्टिकोण*

    *सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री टंक राम वर्मा*

    *सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री टंक राम वर्मा*

    *प्लास्टिक पैकिंग नीति से शराब कारोबार में सप्लाई संकट*

    *प्लास्टिक पैकिंग नीति से शराब कारोबार में सप्लाई संकट*

    *रायपुर हादसा: वकील को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया*

    *रायपुर हादसा: वकील को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया*

    *रायपुर बवाल: 1000 से अधिक NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई*

    *रायपुर बवाल: 1000 से अधिक NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई*

    *ट्रैजिक क्रैश बालोद में, कार-बाइक टक्कर से तीन युवकों की मौके पर मौत*

    *ट्रैजिक क्रैश बालोद में, कार-बाइक टक्कर से तीन युवकों की मौके पर मौत*

    You cannot copy content of this page