*रायपुर,,NSUI कार्यकर्ता चूहे का मुखौटा लगाकर कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में धान खरीदी और भंडारण को लेकर NSUI ने अनोखा प्रदर्शन किया। NSUI कार्यकर्ता चूहे का मुखौटा लगाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और धान खरीदी केंद्रों में धान खाने के आरोपों का विरोध जताया।

NSUI का आरोप है कि करोड़ों रुपए के धान घोटाले में असली जिम्मेदारों को बचाया जा रहा है और पूरे मामले का ठीकरा चूहों पर फोड़ा जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए कभी चूहे, कभी दीमक और कभी बारिश को जिम्मेदार ठहरा रही है।

NSUI नेताओं ने कहा कि अगर सच में चूहों ने करोड़ों का धान खा लिया, तो सरकार बताए कि भंडारण व्यवस्था कैसी थी और जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई हुई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

इससे पहले भी कांग्रेस ने इसी मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय खाद्य मंत्री दयालदास बघेल को प्रतीकात्मक रूप से ‘चूहा पिंजरा जाली’ भेंट करने पहुंचे थे। उनका कहना था कि अगर सरकार के मुताबिक धान चूहों और दीमक से खराब हुआ है, तो भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए ठोस इंतजाम किए जाने चाहिए।

विकास उपाध्याय ने कहा था कि किसानों की मेहनत से उपजाया गया धान खराब होना बेहद गंभीर मामला है। कवर्धा, महासमुंद, जशपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलों में करोड़ों रुपए के धान के नुकसान की खबरें सामने आई हैं। सरकार इसे चूहे, दीमक या बारिश का नतीजा बता रही है, जबकि कांग्रेस इसे भंडारण व्यवस्था की विफलता और समय पर उठाव न होने का परिणाम मानती है।

इस मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खाद्य मंत्री को ज्ञापन सौंपने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें आजाद चौक पर रोक लिया था। इसके बाद कांग्रेस ने पुलिस के माध्यम से अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने की बात कही।

कांग्रेस का दावा है कि अब तक राज्य में करीब 26 करोड़ रुपए का धान खराब हो चुका है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में करीब 20 हजार क्विंटल धान सड़ने से लगभग 6 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है, जबकि कवर्धा, जशपुर और महासमुंद में भी धान खराब होने और गायब होने के मामले सामने आए हैं।

कांग्रेस और NSUI ने सरकार से मांग की है कि धान नुकसान के मामलों में जिम्मेदारी तय की जाए, दोषी अधिकारियों और एजेंसियों पर कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए भंडारण और उठाव की व्यवस्था समयबद्ध और पारदर्शी बनाई जाए।

  • Related Posts

    *रायपुर बवाल: 1000 से अधिक NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में मुख्यमंत्री निवास घेराव के दौरान हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली थाने में 700 से 1000 अज्ञात एनएसयूआई…

    *राज्य निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ के उपचुनावों की तारीखों की घोषणा की*

    रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को नगरी निकायों और पंचायतों के चुनाव व उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया। दोनों चुनाव एक ही चरण में संपन्न…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर बवाल: 1000 से अधिक NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई*

    *रायपुर बवाल: 1000 से अधिक NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई*

    *ट्रैजिक क्रैश बालोद में, कार-बाइक टक्कर से तीन युवकों की मौके पर मौत*

    *ट्रैजिक क्रैश बालोद में, कार-बाइक टक्कर से तीन युवकों की मौके पर मौत*

    *राज्य निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ के उपचुनावों की तारीखों की घोषणा की*

    *राज्य निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ के उपचुनावों की तारीखों की घोषणा की*

    *मुरैना में अवैध शराब-गांजा विवाद भड़का, सरिया-लाठी और फायरिंग में पुलिसकर्मी के दो बेटे घायल*

    *मुरैना में अवैध शराब-गांजा विवाद भड़का, सरिया-लाठी और फायरिंग में पुलिसकर्मी के दो बेटे घायल*

    *रायपुर बने महिला T-20 क्रिकेट का नया केंद्र, फैंस में उत्साह की लहर*

    *रायपुर बने महिला T-20 क्रिकेट का नया केंद्र, फैंस में उत्साह की लहर*

    *सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार, दिलीप घोष समेत पांच मंत्री हुए शामिल*

    *सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार, दिलीप घोष समेत पांच मंत्री हुए शामिल*

    You cannot copy content of this page