Home / राजधानी / *रायपुर,,कांग्रेस पार्टी ने पहली बार रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति की*

*रायपुर,,कांग्रेस पार्टी ने पहली बार रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति की*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़

पंडित जवाहर लाल नेहरू मंडल 2 के मतलूब अली बने मंडल अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने संगठन को मज़बूत करने के लिए पहली बार प्रदेशभर में 1,370 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार,पहली बार मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति

रायपुर:सियासत दर्पण न्यूज़,, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मज़बूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने पहली बार प्रदेश के सभी जिलों में मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने यह सूची AICC महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट की मंजूरी के बाद जारी की।

कांग्रेस ने कुल 1,370 मंडल अध्यक्षों को जिलेवार जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी का मानना है कि इस फैसले से जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक मजबूती आएगी। कांग्रेस ने मंडल स्तर पर अपना ढांचा तैयार कर लिया है, जिससे कैडर आधारित राजनीति को बल मिलेगा।

दो माह में 27 हजार बूथ कमेटियां बनाने का लक्ष्य

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया पिछले पांच महीनों से चल रही थी। उन्होंने कहा कि आने वाले दो महीनों में 27,000 बूथ कमेटियों का गठन भी पूरा कर लिया जाएगा। यह रणनीति आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।

सियासी असर पर टिकी नजर

कुल मिलाकर, मंडल स्तर पर संगठन को मज़बूत करने की कांग्रेस की यह कवायद प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण बना सकती है। जहां कांग्रेस इसे संगठन विस्तार की बड़ी उपलब्धि बता रही है,अब देखना यह होगा कि ज़मीन पर यह नया मंडल ढांचा कांग्रेस को कितनी मजबूती देता है और आने वाले चुनावों में इसका क्या असर पड़ता है।

जारी सूची के अनुसार कांग्रेस ने शहर कुल 42-  ब्लॉक अंतर्गत मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पूरी सूची नीचे देख सकते हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page