*रायपुर में 15 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में 3 दिनों तक राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। 29, 30 और 31 जनवरी को सेजबहार के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में लगने वाले रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के लगभग 15 हजार पदों पर भर्ती ली जाएगी।

बता दें कि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा व रोजगार विभाग यह आयोजन कर रहा है। जिले के आवेदकों का इंटरव्यू गुरुवार (29 जनवरी) को लिया जाएगा। अलग-अलग जिलों के आवेदकों के लिए साक्षात्कार की तारिख अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। बड़ी संख्या में निजी कंपनियां मेले में भाग लेंगी और योग्य युवाओं का चयन करेंगी।

ये डॉक्यूमेंट लाना होगा जरुरी

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का www.erojgar.cg.gov.in पोर्टल पर रोजगार पंजीयन और रोजगार मेला पंजीयन दोनों जरूरी है। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक पंजीयन नहीं कराया है, वे पोर्टल पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं।

साक्षात्कार के समय शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अनुभव प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

जिन आवेदकों ने पहले ही राज्य स्तरीय रोजगार मेला के लिए ऑनलाइन पंजीयन किया है, उन्हें दोबारा पंजीयन करने की जरूरत नहीं है। यदि आवेदन अधूरा है तो उसे पूरा किया जा सकता है।

मेले से जुड़ी जानकारी मेला स्थल पर बने हेल्पडेस्क या जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर से प्राप्त की जा सकती है।

  • Related Posts

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर  रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु बिरगांव निगम के पार्षद इकराम अहमद ने जानकारी देते…

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में हुई नियुक्तियां रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। दीपेश कृपाल को रायपुर शहर जिलाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    You cannot copy content of this page