Home / राजधानी / *रायपुर में पेड़ में लटकी मिली युवती की लाश*

*रायपुर में पेड़ में लटकी मिली युवती की लाश*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़ राजधानी रायपुर के नरैय्या तालाब के पास पेड़ से लटकी एक युवती की लाश मिली है। शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

रहवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवती की शिनाख्त में पुलिसकर्मी जुटे हुए है। युवती की उम्र 30 से 35 साल बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, मृत युवती की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच की लग रही है, हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

युवती कौन है? घटनास्थल कैसे पहुंची? इस बारे में फिलहाल कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला अकेले आई थी या किसी के साथ।

पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इस घटना के बाद से नरैय्या तालाब और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को महिला के संबंध में कोई जानकारी हो, तो तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को सूचित करें।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page