*बीजापुर में माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम*

बीजापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बीजापुर जिले के ईलमिड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत लंकापल्ली इलाके में सुरक्षा बलों ने माओवादियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षा बलों ने 25–30 किलो वजनी दो शक्तिशाली आइईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिए।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को डीआरजी बीजापुर, थाना ईलमिड़ी और छसबल 9वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ईलमिड़ी–लंकापल्ली क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान लंकापल्ली कच्ची सड़क पर डिमाइनिंग कार्रवाई करते हुए माओवादियों द्वारा लगाए गए दो आइईडी का पता चला।

जांच में सामने आया कि माओवादियों ने इन आइईडी को कमांड स्विच सिस्टम से सड़क के बीचों-बीच लगाया था। इसका उद्देश्य बड़े वाहनों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाना था। सूचना मिलते ही बीडीएस बीजापुर की टीम को मौके पर बुलाया गया।

बीडीएस टीम ने सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए दोनों आइईडी को वहीं सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों की सतर्कता, सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और माओवादियों की साजिश विफल हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

  • Related Posts

    *गरियाबंद में पुलिस टीम पर हमला, जांच के दौरान ग्रामीणों का उग्र रूप*

    ​गरियाबंद।(सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसमी (द) में रविवार शाम को जांच के लिए पहुंचे पुलिस जवानों को चार आरोपितों ने घेरकर टांगिया और डंडों…

    *बच्चों की मामूली कहासुनी से भड़का विवाद, इलाके में तनाव*

    भिलाई।(सियासत दर्पण न्यूज़) भिलाई में सोमवार देर रात एक मामूली विवाद ने अचानक बड़ा रूप ले लिया। बच्चों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते दो पक्षों के टकराव में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *अबूझमाड़ की बेटी वनिता नेताम ने ‘आदि पर्व 2026’ में रचा इतिहास : वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम*

    • By SIYASAT
    • March 17, 2026
    • 1 views
    *अबूझमाड़ की बेटी वनिता नेताम ने ‘आदि पर्व 2026’ में रचा इतिहास : वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम*

    *भाठागांव–दतेरंगा रोड निर्माण ठेकेदार को प्रशासन ने जारी किया नोटिस*

    • By SIYASAT
    • March 17, 2026
    • 1 views
    *भाठागांव–दतेरंगा रोड निर्माण ठेकेदार को प्रशासन ने जारी किया नोटिस*

    *हरियाणा से 1.28 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 17, 2026
    • 1 views
    *हरियाणा से 1.28 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार*

    *करेंसी एक्सचेंज का झांसा देकर कारोबारी से 19.47 लाख की ठगी*

    • By SIYASAT
    • March 17, 2026
    • 1 views
    *करेंसी एक्सचेंज का झांसा देकर कारोबारी से 19.47 लाख की ठगी*

    *धर्मांतरण के आरोप में पास्टर गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 17, 2026
    • 1 views
    *धर्मांतरण के आरोप में पास्टर गिरफ्तार*

    *सूरजपुर में हाथी मृत पाया गया, केंद्र ने छत्तीसगढ़ से रिपोर्ट मांगी*

    • By SIYASAT
    • March 17, 2026
    • 1 views
    *सूरजपुर में हाथी मृत पाया गया, केंद्र ने छत्तीसगढ़ से रिपोर्ट मांगी*

    You cannot copy content of this page