*करेंसी एक्सचेंज का झांसा देकर कारोबारी से 19.47 लाख की ठगी*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में विदेशी करेंसी एक्सचेंज करने के बहाने एक टूर एंड ट्रेवल्स कारोबारी से करीब 19.47 लाख रुपए की ठगी की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

आरोपी ने खुद को बड़ा क्लाइंट बताकर कारोबारी को करेंसी टॉवर, तैलीबांधा स्थित सातवें फ्लोर के जेनेट को-वर्किंग स्पेस में बुलाया। उसने 18,000 यूएस डॉलर और 2,000 ब्रिटिश पाउंड के बदले भारतीय मुद्रा देने की बात कही।

जैसे ही पीड़ित विदेशी मुद्रा लेकर केबिन में पहुंचा, आरोपी के साथी ने नोट गिनने की मशीन लाने का बहाना किया और मौके से रकम लेकर फरार हो गया। पीड़ित कारोबारी का नाम हरदीप सिंह होरा और आरोपी का नाम प्रोसेनजित चक्रवर्ती है।

पीड़ित हरदीप सिंह होरा तैलीबांधा में ट्रेवल्स का कारोबार करते हैं। 1 मार्च को उन्हें हर्षित अग्रवाल नाम से कॉल आया, जिसमें अमेरिका और लंदन में होटल बुकिंग की बात कही गई। अगले दिन उन्हें करेंसी टॉवर बुलाया गया, जहां पूरी ठगी की साजिश को अंजाम दिया गया।

रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तैलीबांधा थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की। जांच में आरोपी प्रोसेनजित चक्रवर्ती की लोकेशन पश्चिम बंगाल के हावड़ा में मिली। पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी आदतन अपराधी है, उसके खिलाफ मुंबई के बांद्रा थाने में भी ठगी का केस दर्ज है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस ने आरोपी के पास से 4.50 लाख रुपs नकद और घटना में इस्तेमाल आईफोन जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 5.50 लाख रुपs बताई जा रही है।

  • Related Posts

    *स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: जशपुर में हर गांव तक पहुंच रही बेहतर इलाज की सुविधा*

    मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन बनी सहारा, 3570 मरीजों को मिली त्वरित चिकित्सा सहायता रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के वनांचल एवं अनुसूचित…

    *सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) सुशासन तिहार के तहत जारी राज्यव्यापी दौरे के दौरान खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान विकासखंड अंतर्गत ग्राम सरोधी में आयोजित जन चौपाल में शिक्षा के क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: जशपुर में हर गांव तक पहुंच रही बेहतर इलाज की सुविधा*

    *स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: जशपुर में हर गांव तक पहुंच रही बेहतर इलाज की सुविधा*

    *सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित*

    *सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित*

    *चोटिल खिलाड़ी ने RCB को कहा अलविदा, आईपीएल की उम्मीदें प्रभावित*

    *चोटिल खिलाड़ी ने RCB को कहा अलविदा, आईपीएल की उम्मीदें प्रभावित*

    *एक माह के नवजात का मुख्यमंत्री ने किया नामकरण, “रविशंकर” नाम से गूंजा गांव का आंगन*

    *एक माह के नवजात का मुख्यमंत्री ने किया नामकरण, “रविशंकर” नाम से गूंजा गांव का आंगन*

    *निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान : श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई*

    *निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान : श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई*

    *निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को श्रमिकों ने दिया भोजन का न्यौता : साथ बैठकर खाया बोरे बासी और आमा चटनी*

    *निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को श्रमिकों ने दिया भोजन का न्यौता : साथ बैठकर खाया बोरे बासी और आमा चटनी*

    You cannot copy content of this page