Home / राजधानी / *रायपुर में 3 दिवसीय रोजगार मेला शुरू*

*रायपुर में 3 दिवसीय रोजगार मेला शुरू*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में आज से 3 दिन तक राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। 29, 30 और 31 जनवरी को सेजबहार के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में लगने वाले रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के लगभग 15 हजार पदों पर भर्ती ली जा रही है।

बता दें कि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग यह आयोजन कर रहा है। जिले के आवेदकों का इंटरव्यू गुरुवार (29 जनवरी) को लिया जाएगा। अलग-अलग जिलों के आवेदकों के लिए साक्षात्कार की तारिख अलग-अलग निर्धारित की गई है। बड़ी संख्या में निजी कंपनियां मेले में भाग ले रही है और योग्य युवाओं का चयन कर रही है।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का www.erojgar.cg.gov.in पोर्टल पर रोजगार पंजीयन और रोजगार मेला पंजीयन दोनों जरूरी है। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक पंजीयन नहीं कराया है, वे पोर्टल पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं।

साक्षात्कार के समय शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अनुभव प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। जिन आवेदकों ने पहले ही राज्य स्तरीय रोजगार मेला के लिए ऑनलाइन पंजीयन किया है, उन्हें दोबारा पंजीयन करने की जरूरत नहीं है।

यदि आवेदन अधूरा है तो उसे पूरा किया जा सकता है। मेले से जुड़ी जानकारी मेला स्थल पर बने हेल्पडेस्क या जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर से प्राप्त की जा सकती है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page