Home / राजधानी / *रायपुर NH-30 पर आम आदमी पार्टी का चक्काजाम, यातायात रहा प्रभावित*

*रायपुर NH-30 पर आम आदमी पार्टी का चक्काजाम, यातायात रहा प्रभावित*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज प्रदेशभर में चक्काजाम किया। AAP धान खरीदी की तारीख 28 फरवरी तक बढ़ाने की मांग कर रही है।

किसानों की समस्या को लेकर रायपुर जिले के अभनपुर नेशनल हाईवे-30 के पास पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया। उन्होंने सरकार पर किसानों की अनदेखी और धान खरीदी में साजिश का आरोप लगाया है।

प्रदेश प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का किसान आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। सरकार ने घोषणा की थी कि धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी, लेकिन कई जगहों पर खरीदी 17, 18 और कहीं 25 नवंबर से शुरू हुई।

अब सरकार 31 जनवरी की बजाय 29 जनवरी को ही धान खरीदी बंद कर रही है, जो किसानों के साथ सीधा धोखा है।

AAP ने आरोप लगाया कि सरकार ने साजिश के तहत लाखों छोटे किसानों से जबरन रकबा समर्पण कराया। कई किसानों को अब तक न ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन टोकन मिला।

छोटे किसानों को 1, मीडियम को 2 और बड़े किसानों को 3 टोकन दिए गए, इसके बावजूद किसान आज भी अपनी पूरी धान नहीं बेच पा रहे हैं। खरीदी केंद्रों की दैनिक लिमिट कम कर दी गई, जिससे किसान लाइन में खड़े होकर परेशान होते रहे।

AAP के प्रदेश संगठन मंत्री तेजेंद्र तोड़ेकर ने कहा कि मंत्रिमंडल में लगभग हर मंत्री किसान परिवार से आता है, फिर भी किसानों की अनदेखी क्यों हो रही है? उन्होंने कहा कि धान खरीदी में सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है।

सरकारी समितियों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि लाखों क्विंटल धान चूहों द्वारा खा जाने की बात कहकर जनता के पैसे का दुरुपयोग किया गया, लेकिन आज तक किसी अधिकारी पर एफआईआर नहीं हुई।

AAP नेताओं ने दावा किया कि प्रदेश में अब तक करीब 15 प्रतिशत किसान धान बेचने से वंचित रह गए हैं। कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की है।

ये है मांगे

जबरन रकबा समर्पण बंद किया जाए।
टोकन के नाम पर भौतिक सत्यापन कर किसानों का अपमान न किया जाए।
सभी किसानों को समुचित टोकन व्यवस्था दी जाए।
धान खरीदी की तारीख 28 फरवरी तक बढ़ाई जाए, ताकि किसान अपनी पूरी फसल बेच सकें।

ये रहे मौजूद

धरना प्रदर्शन में प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ, अल्पसंख्यक विंग अध्यक्ष रिजवान शरीफ, प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी, प्रदेश उपाध्यक्ष नौशाद अली, प्रदेश सचिव एम.एम. हैदरी,

रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अजीम खान, रायपुर जिलाध्यक्ष नवनीत नंदे, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष मोहन चक्रधारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page