*धान नहीं बिकने से परेशान किसान टावर पर चढ़ा*

जांजगीर-चांपा।(सियासत दर्पण न्यूज़) जिले में धान खरीदी व्यवस्था की अव्यवस्थाओं ने एक बार फिर किसान को गंभीर मानसिक तनाव में डाल दिया। नवागढ़ ब्लॉक के कसौंदी गांव में धान नहीं बिकने और समय पर टोकन नहीं कटने से परेशान एक किसान मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार किसान अनिल सूर्यवंशी धान खरीदी नहीं होने से आहत होकर गांव में स्थित टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि किसान पर करीब 1.50 लाख रुपये का कर्ज है और धान बिक्री से ही वह कर्ज चुकाने की उम्मीद लगाए बैठा था। लेकिन धान खरीदी का आज अंतिम दिन बताए जाने के कारण उसकी चिंता और बढ़ गई।

ग्रामीणों ने बताया कि किसान पिछले कई दिनों से टोकन कटने का इंतजार कर रहा था, लेकिन बार-बार केंद्र के चक्कर लगाने के बावजूद उसकी धान खरीदी नहीं हो सकी। इसी तनाव और निराशा में उसने यह कदम उठाया। किसान के टावर पर चढ़ते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची। बीते करीब दो घंटों से पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण किसान को समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा किसान से बातचीत कर उसे भरोसा दिलाया जा रहा है कि उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा और धान खरीदी को लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने धान खरीदी व्यवस्था में लापरवाही और टोकन वितरण की खामियों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसानों का कहना है कि समय पर टोकन नहीं कटने और खरीदी प्रक्रिया में देरी के कारण वे लगातार मानसिक तनाव झेल रहे हैं। फिलहाल मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन किसान को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

  • Related Posts

    *”कोरबा में सड़क हादसा: प्रमोट हुए अधिकारी की दर्दनाक मौत”*

    कोरबा।(सियासत दर्पण न्यूज़) एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी आर के त्यागी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे हाल ही में पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी संभालने के लिए सिंगरौली…

    *राज्य के 292 हजयात्री नागपुर से मदीना शरीफ के लिए हुए रवाना,, मिर्ज़ा एजाज बेग,, चेयरमैन छ ग राज्य हज कमेटी*

    सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़। हज 2026 के लिए नागपुर के अंतराष्ट्रीय विमानतल से अकाशा एयरलाइंस की फ्लाइट से अब तक राज्य के 292 हज यात्री नागपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *”संबित मिश्रा संभालेंगे रायपुर निगम की जिम्मेदारी”*

    *”संबित मिश्रा संभालेंगे रायपुर निगम की जिम्मेदारी”*

    *”सूर्यकुमार यादव की खराब प्रदर्शन से कप्तानी खतरे में, अय्यर संभालेंगे टीम”*

    *”सूर्यकुमार यादव की खराब प्रदर्शन से कप्तानी खतरे में, अय्यर संभालेंगे टीम”*

    *”कोरबा में सड़क हादसा: प्रमोट हुए अधिकारी की दर्दनाक मौत”*

    *”कोरबा में सड़क हादसा: प्रमोट हुए अधिकारी की दर्दनाक मौत”*

    *राज्य के 292 हजयात्री नागपुर से मदीना शरीफ के लिए हुए रवाना,, मिर्ज़ा एजाज बेग,, चेयरमैन छ ग राज्य हज कमेटी*

    *राज्य के 292 हजयात्री नागपुर से मदीना शरीफ के लिए हुए रवाना,, मिर्ज़ा एजाज बेग,, चेयरमैन छ ग राज्य हज कमेटी*

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    *गवाही से नाराज बदमाशों का चाकू हमला, पुलिस ने मोहल्ले में सख्ती*

    *गवाही से नाराज बदमाशों का चाकू हमला, पुलिस ने मोहल्ले में सख्ती*

    You cannot copy content of this page