Home / छत्तीसगढ़ / *रायपुर,,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षों और महामंत्रियों की नई सूची जारी:बिलासपुर ग्रामीण अध्यक्ष बनी श्रीमति गायत्री साहू*

*रायपुर,,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षों और महामंत्रियों की नई सूची जारी:बिलासपुर ग्रामीण अध्यक्ष बनी श्रीमति गायत्री साहू*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़

प्रदेश के कई जिलों में बदली गई अध्यक्ष, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी?

तत्काल प्रभाव से लागू होंगी नियुक्तियां

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के उद्देश्य से महिला मोर्चा की नई जिला इकाइयों की घोषणा की है। इस सूची में कई जिलों में नई नियुक्तियां की गई हैं।

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ संगठन ने महिला मोर्चा को नई ऊर्जा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षों और महामंत्रियों की नई सूची जारी कर दी गई है। इस सूची को प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मारकण्डे द्वारा अधिकृत रूप से जारी किया गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू होंगी नियुक्तियां

जारी आदेश के अनुसार सभी नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। संगठन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिन जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वहां महिला मोर्चा के कार्य को और अधिक सक्रिय, प्रभावी और जनसंपर्क आधारित बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि यह बदलाव संगठन के भीतर नई कार्यशैली और ऊर्जा का संचार करेगा।

घोषित सूची के अनुसार कांकेर, सुकमा, बीजापुर, बिलासपुर ग्रामीण, सक्ती, जांजगीर-चांपा, जशपुर सहित अन्य जिलों में महिला मोर्चा की जिम्मेदारी अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है. संगठन नेतृत्व का कहना है कि इन नियुक्तियों से महिला मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के साथ-साथ चुनावी गतिविधियों में भी मजबूती आएगी.

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page