*कुम्हारी टोल प्लाजा का टेंडर समाप्त हो जाने के बाद भी छत्तीसगढ़ के नागरिकों से अवैध वसूली की जा रही है, विकास उपाध्याय*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कुम्हारी स्थित टोल प्लाजा को तत्काल बंद करने संबंधित अधिकारी को आदेशित करने निवेदन किया है विकास उपाध्याय

रायपुर, सियासत दर्पण न्यूज़,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने आज केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी को पत्र के माध्यम से कुम्हारी स्थित टोल प्लाजा को तत्काल बंद करने संबंधित अधिकारी को आदेशित करने निवेदन किया है विकास उपाध्याय ने कहा की छत्तीसगढ़ अंतर्गत रायपुर भिलाई मार्ग में कुम्हारी स्थित टोल प्लाजा का टेंडर समाप्त हो गया है उसके बाद भी छत्तीसगढ़ के नागरिकों से अवैध वसूली की जा रही है उपाध्याय ने कहा कि राशि लिए जाने के आरोप पर अधिकारियों द्वारा यह कहा गया है कि यह शुल्क मेंटेनेंस के लिए लिया जा रहा है

जबकि दोनों ओवर ब्रिज निर्माण हो रहा है और वही भिलाई अंतर्गत टोल प्लाजा को बंद कर दिया गया है इससे साफ दिख रहा है कि केंद्र शासन और ठेकेदार की मिली भगत से टोल प्लाजा के रूप में अवैध वसूली का कारोबार चल रहा है अगर जल्द से जल्द टोल प्लाजा को बंद नहीं किया गया तो आमजन सड़क पर आकर आंदोलन करेगी!

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page