Home / राजधानी / *’’रायपुर,शहीद हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड 35 के पार्षद शेख मुशीर का अनिश्चितकालीन धरना,महापौर,कमिश्नर के प्रतिनिधि के आश्वासन के बाद धरना स्थगित’’*

*’’रायपुर,शहीद हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड 35 के पार्षद शेख मुशीर का अनिश्चितकालीन धरना,महापौर,कमिश्नर के प्रतिनिधि के आश्वासन के बाद धरना स्थगित’’*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030
रायपुर /(सियासत दर्पण न्यूज़) शहीद हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड मौदहापारा मुख्य मार्ग के डामरीकरण की मांग को लेकर पार्षद शेख मुशीर निगम मुख्यालय में गांधी जी की प्रतिमा के नीचे अनिश्चित कालीन धरने की आज शुरूआत की।
पार्षद शेख मुशीर ने बताया मौदहापारा का मुख्य मार्ग जो हाँडी वाले बाबा की दरगाह शरीफ के सामने से भाजपा कार्यालय और जेल रोड मेकाहारा को जोड़ता है। उसकी स्थिति बहुत जर्जर है इसमें इतनी तादाद में गड्डे हो चुके है कि इस रास्ते में चलना बहुत मुश्किल हो गया है। लगातार इस रोड में दुर्घटना होती है।
मार्च 2025 से मैं इस मार्ग के डामरीकरण की मांग कर रहा हूँ पर निगम प्रशासन 11 महीने से कुंभकर्णी निंद्रा में लीन है। आज से 20 दिन पहले भी मैंने विडियों जारी कर महापौर जी और निगम कमिश्नर जी से रोड बनाने की मांग की थी फिर भी मेरी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया है।
पूर्व में भी मैंने जोन कमिश्नर क्रमांक 02, आयुक्त निगम, महापौर जी से मिलकर इस मार्ग में डामरीकरण की मांग कर चुका हूँ। अब कुंभकर्णी निंद्रा में लीन निगम प्रशासन को नींद से जगाने मैं निगम मुख्यालय में अकेले शांतिपूर्वक धरना हर कार्यदिवस के दिन 12 बजे से ़5 बजे तक दूंगा। और मेरे इस धरने का उद्देश्य राजनिति करना नहीं है। वार्ड की जनता एवं राहगीरों के हित में है। जब तक इस रोड का डामरीकरण नहीं होता है मेरा धरना प्रारंभ रहेगा।निगम महापौर,श्रीमति मीनल चौबे जी,और निगम कमिश्नर के प्रतिनिधि अर्जिता जी,इमरान जी के आश्वासन पर की 2 हफ्ते में रोड डामरीकरण हो जाएगा,उस आश्वासन पर मैं धरना 17 फरवरी तक स्थगित कर रहा हूँ खत्म नही,शेख मुशीर पार्षद
3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page