Home / कबीर धाम (कवर्धा) / *कवर्धा,भाजपा ने किया यादव समाज की उपेक्षा- राकेश यदु,सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*कवर्धा,भाजपा ने किया यादव समाज की उपेक्षा- राकेश यदु,सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़-गत दिवस भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में यादव समाज के एक भी व्यक्ति को टिकट नहीं दिये जाने से सर्व यादव समाज में रोष व्याप्त है। सर्व यादव समाज के जिलाध्यक्ष राकेश यदु ने बताया कि छत्तीसगढ़ में यादव समाज को ओबीसी वर्ग में दूसरे स्थान पर है, उसके बावजूद भी यादव समजा को लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया गया है

इसी प्रकार राजनांदगाव लोकसभा में प्रत्याशी चयन करने के लिए सर्व कराया गया था, जिसमें पूर्व सांसद मधुसूदन यादव को सबसे अधिक 44 प्रतिशत लोगों ने पसंद करते हुए पहले स्थान दिया गया था, उसके बावजूद भी प्रत्याशी नहीं बनाया गया है जो कि विचारणीय पहलू है। इसके अतिरिक्त यादव समाज को किसी भी मंडल, में शासन में भी कोई प्रतिनिधि ात्व न देकर यादव समाज की घोर अपेक्षा किया जा रहा है। इस प्रकार से देखा जाय तो यादव समाज बहुसंख्यक होने के बाद भी समाज को कोई महत्व नहीं दिया जा रहा है। उल्टा समाज के लोगों को हतोत्साहित, प्रताडित करने का कार्य किया जा रहा है।

अतएव अब समय आ गया है कि यादव समाज को हर दृष्टिकोण से उपेक्षित करने के विरुद्ध एकजुटता से लड़ाई लड़ा जाये ताकि आने वाले समय में समाज को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page