*यात्रियों की सुविधा में नया आयाम : पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रयास से अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस अब रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 से चलेगी*

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने यात्रियों की सुविधा संवर्धन की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। उनके प्रयासों के फलस्वरूप गाड़ी संख्या 18242 (अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस) अब रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 से प्रस्थान करेगी। यह व्यवस्था दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन के सहयोग से लागू कर दी गई है। राजधानी रायपुर की आम जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के कार्यालय ने मंडल रेल प्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर को पत्र लिखकर इस सुविधा की मांग की थी। पत्र में यात्रियों को होने वाली असुविधाओं का विस्तृत उल्लेख करते हुए त्वरित कार्रवाई की अपील की गई थी। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा इस पत्र का शीघ्र संज्ञान लेते हुए गाड़ी को प्लेटफॉर्म-01 पर लेने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस जनहितैषी निर्णय से अंबिकापुर, दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आने वाले हजारों यात्रियों को अब प्लेटफॉर्म बदलने की झंझट से मुक्ति मिलेगी। विशेष रूप से बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों के लिए यह व्यवस्था वरदान साबित होगी। मंडल रेल प्रबंधक एवं संबंधित रेल अधिकारियों के सहयोग के लिए पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समस्त यात्रियों को इस सुविधा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

  • Related Posts

    *बैरन बाजार में खुलेआम चाकूबाजी *

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। शहर के व्यस्त बैरन बाजार इलाके में सोमवार सुबह दिनदहाड़े चाकूबाजी की सनसनीखेज…

    *रायपुर की इन सड़कों पर फ्लैक्स लगाने पर लगेगा जुर्माना*

    रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  राजधानी रायपुर में शहर की सड़कों को साफ-सुथरा और अव्यवस्थित विज्ञापनों से मुक्त रखने के लिए नगर पालिक निगम ने बड़ा फैसला लिया है। जीई रोड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *बैरन बाजार में खुलेआम चाकूबाजी *

    • By SIYASAT
    • February 6, 2026
    • 1 views
    *बैरन बाजार में खुलेआम चाकूबाजी *

    *वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में सबसे तेज शतक ठोका*

    • By SIYASAT
    • February 6, 2026
    • 1 views
    *वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में सबसे तेज शतक ठोका*

    *रायपुर की इन सड़कों पर फ्लैक्स लगाने पर लगेगा जुर्माना*

    • By SIYASAT
    • February 6, 2026
    • 4 views
    *रायपुर की इन सड़कों पर फ्लैक्स लगाने पर लगेगा जुर्माना*

    *रायपुर जिले के दो उचित मूल्य दुकानों में अनियमितता पर हुई वसूली की कार्यवाही*

    • By SIYASAT
    • February 6, 2026
    • 3 views
    *रायपुर जिले के दो उचित मूल्य दुकानों में अनियमितता पर हुई वसूली की कार्यवाही*

    *बाबू 40 हजार रुपए की रिश्‍वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • February 6, 2026
    • 3 views
    *बाबू 40 हजार रुपए की रिश्‍वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार*

    *इंदौर के होलकर स्टेडियम में आज मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच क्वार्टर फाइनल मैच*

    • By SIYASAT
    • February 6, 2026
    • 2 views
    *इंदौर के होलकर स्टेडियम में आज मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच क्वार्टर फाइनल मैच*

    You cannot copy content of this page