*धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डिप्टी सीएम विजय शर्मा*

रायपुर। रायपुर/ (सियासत दर्पण न्यूज़) आज उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा पत्रकारों से चर्चा के दौरान धान खरीदी में लापरवाही करने वालों पर सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि निर्धारित मूल्य पर वास्तविक किसानों से धान खरीदी करने हेतु सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इस कार्य के लिए शासन द्वारा ऑनलाइन माध्यम को अपना कर अधिक से अधिक पारदर्शिता एवं जवाबदेहिता सुनिश्चित करने का कार्य किया है।

किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी की अवधि को भी बढ़ाने का कार्य हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया है ताकि हर वो किसान जिसका धान निर्धारित समयावधि में नहीं विक्रय हो पाया था वह विक्रय कर सके। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूँ।

शासन द्वारा नियमित रूप से धान खरीदी की मॉनिटरिंग के लिए हर स्तर पर कार्य किया गया है। इसके पश्चात भी कुछ स्थानों पर धान उपार्जन केंद्रों में लापरवाही सामने आई है। जिस पर शासन द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए कठोर कार्रवाई की जा रही है।

पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में संग्रहण केंद्र में धान की कमी के मामले पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शासन किसानों का हित सुरक्षित करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इस मामले में जिस जिस अधिकारी द्वारा लापरवाही की गई है, उन सभी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही इस पर मुझे हर्ष है और इसके साथ ही जहां भी धान खरीदी , संग्रहण केंद्रों को लेकर लापरवाही सामने आई है, उन पर कठोर से कठोर कार्रवाई के लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से भी आग्रह करूँगा। इन्होंने कहा शासन के लिए किसान हित सर्वोपरि है। लोगों के हित सुनिश्चित करने के लिए यह सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कार्य कर रही है।

  • Related Posts

    *बैरन बाजार में खुलेआम चाकूबाजी *

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। शहर के व्यस्त बैरन बाजार इलाके में सोमवार सुबह दिनदहाड़े चाकूबाजी की सनसनीखेज…

    *रायपुर की इन सड़कों पर फ्लैक्स लगाने पर लगेगा जुर्माना*

    रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  राजधानी रायपुर में शहर की सड़कों को साफ-सुथरा और अव्यवस्थित विज्ञापनों से मुक्त रखने के लिए नगर पालिक निगम ने बड़ा फैसला लिया है। जीई रोड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *बैरन बाजार में खुलेआम चाकूबाजी *

    • By SIYASAT
    • February 6, 2026
    • 1 views
    *बैरन बाजार में खुलेआम चाकूबाजी *

    *वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में सबसे तेज शतक ठोका*

    • By SIYASAT
    • February 6, 2026
    • 1 views
    *वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में सबसे तेज शतक ठोका*

    *रायपुर की इन सड़कों पर फ्लैक्स लगाने पर लगेगा जुर्माना*

    • By SIYASAT
    • February 6, 2026
    • 4 views
    *रायपुर की इन सड़कों पर फ्लैक्स लगाने पर लगेगा जुर्माना*

    *रायपुर जिले के दो उचित मूल्य दुकानों में अनियमितता पर हुई वसूली की कार्यवाही*

    • By SIYASAT
    • February 6, 2026
    • 3 views
    *रायपुर जिले के दो उचित मूल्य दुकानों में अनियमितता पर हुई वसूली की कार्यवाही*

    *बाबू 40 हजार रुपए की रिश्‍वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • February 6, 2026
    • 4 views
    *बाबू 40 हजार रुपए की रिश्‍वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार*

    *इंदौर के होलकर स्टेडियम में आज मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच क्वार्टर फाइनल मैच*

    • By SIYASAT
    • February 6, 2026
    • 3 views
    *इंदौर के होलकर स्टेडियम में आज मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच क्वार्टर फाइनल मैच*

    You cannot copy content of this page