Home / छत्तीसगढ़ / *सराफा व्यापारी के 36 लाख के सोने के जेवर लेकर राजस्थान का कारोबारी फरार*

*सराफा व्यापारी के 36 लाख के सोने के जेवर लेकर राजस्थान का कारोबारी फरार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) कोतवाली थाना क्षेत्र में सोने के जेवर के कारोबार में बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। तेलीपारा स्थित एक सराफा व्यापारी से करीब 36.83 लाख रुपए के 224.670 ग्राम सोने के जेवर लेकर राजस्थान का कारोबारी फरार हो गया।

पीड़ित व्यापारी ने मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। इस पर पुलिस ने आइपीसी की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के तेलीपारा रोड अजीत होटल के सामने स्थित श्री लीला ज्वेलर्स के संचालक तुषार दोशी (44) ने पुलिस को बताया कि छह मार्च 2024 को एक व्यक्ति उनकी दुकान में आया। उसने अपना नाम कमलेश सोनी बताते हुए स्वयं को राम सिल्वर, 156-सी, दाउ जी की बावड़ी, नाकोड़ा नगर, उदयपुर राजस्थान का संचालक बताया। उसने ने खुद को सोना-चांदी के आभूषणों का व्यापारी बताते हुए व्यापारिक लेन-देन के लिए भरोसा दिलाया।

आरोपित ने तुषार दोशी से 22 कैरेट सोने के जेवर लेकर उन्हें बाजार में बेचकर राशि वापस करने की बात कही। उसकी बातों में आकर तुषार दोशी ने 224.670 ग्राम सोने के हार और कंगन जिनकी कीमत करीब 36.83 लाख रुपए बताई जा रही है बुक किए।

इसके बाद 20 मार्च 2024 को सोने के जेवर को कुरियर के माध्यम से उदयपुर स्थित राम सिल्वर के पते पर भेज दिया गया। आरोपित ने जेवर मिलने के बाद 28 मार्च 2024 को पीड़ित के खाते में 6500 रुपए ऑनलाइन पेमेंट किया। इसके बाद से न तो ना तो बाकि रकम का भुगतान किया और न ही सोने के जेवर वापस किए।

लगातार फोन करने पर आरोपी बातचीत से बचता रहा और बाद में उसका मोबाइल बंद आने लगा। मामले की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page