*जिस ड्राइवर को 2 साल पहले निकाला, वही निकला चोर*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़)  सरकंडा क्षेत्र के पूजा पार्क मुक्तिधाम के पास रहने वाले डॉक्टर के मकान में पुराना ड्राइवर चोरी करने के लिए घुस गया। इसी दौरान डॉक्टर की पत्नी घर पर आ गई। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उन्होंने अपने पति को इसकी जानकारी देकर आसपास के लोगों को घर पर बुलाया। दरवाजा खोलने पर ड्राइवर वहां से भाग निकला। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

क्या है पूरा मामला

सरकंडा के मुक्तिधाम के पास स्थित पूजा पार्क में रहने डॉक्टर श्रीश कुमार मिश्रा (48) जूना बिलासपुर स्थित लाइफ केयर हास्पिटल में प्रेक्टिस करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि दो साल पहले अमेरी के शैलेंद्र नगर में रहने वाला विपिन मसीह उनके यहां ड्राइवर था। उसकी हरकतों के चलते डॉक्टर ने काम से हटा दिया गया था।

डॉक्टर गुरुवार की सुबह करीब 11.30 बजे अपने मकान में ताला लगाकर ड्यूटी पर चले गए थे। उन्होंने चाबी को दरवाजे के बाहर बने दराज में रखा था। उनकी पत्नी प्रिया मिश्रा भी ड्यूटी पर गईं थीं। घर की चाबी की जानकारी पुराने ड्राइवर विपिन मसीह को थी।

डॉक्टर के ड्यूटी पर जाने के कुछ देर बाद ही उनकी पत्नी डॉ. प्रिया मिश्रा घर आ गईं। तब मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। पत्नी ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद डॉ. प्रिया मिश्रा ने आसपास के लोगों को बुलाया। मौके पर कॉलोनी का गार्ड और आसपास के लोग पहुंचे।

  • Related Posts

    *दुखद घटना:- दो सगे भाइयों के बीच हुए मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया,,पुलिस ने किया मामला दर्ज*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) दुर्ग में भिलाई नगर थाना क्षेत्र के रूआबांधा स्थित मायानगर एचएससीएल कॉलोनी में एक दुखद घटना हुई है। दो भाइयों के बीच हुए मामूली विवाद ने हत्या…

    *CAF के जवान की मौत, आत्महत्या की वजह पर जांच शुरू*

    धमतरी जिले से CAF के एक जवान की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर की पिंक सिटी कॉलोनी स्थित किराए के मकान में जवान का शव फांसी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *दुखद घटना:- दो सगे भाइयों के बीच हुए मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया,,पुलिस ने किया मामला दर्ज*

    *दुखद घटना:- दो सगे भाइयों के बीच हुए मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया,,पुलिस ने किया मामला दर्ज*

    *CAF के जवान की मौत, आत्महत्या की वजह पर जांच शुरू*

    *CAF के जवान की मौत, आत्महत्या की वजह पर जांच शुरू*

    *रायपुर: लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी, पुलिस जांच में जुटी*

    *रायपुर: लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी, पुलिस जांच में जुटी*

    *NSUI नेता गिरफ्तार, 12वीं हिंदी पेपर लीक का खुलासा*

    *NSUI नेता गिरफ्तार, 12वीं हिंदी पेपर लीक का खुलासा*

    *भाई की शादी में भाजपा नेता नेत्री ने की फायरिंग*

    *भाई की शादी में भाजपा नेता नेत्री ने की फायरिंग*

    *छत्तीसगढ़ में जमीन और परंपरा पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद बढ़ा*

    *छत्तीसगढ़ में जमीन और परंपरा पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद बढ़ा*

    You cannot copy content of this page