*दोस्ती की आड़ में डिजिटल डकैती*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़)  दूसरों के मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर फाइनेंस ऐप से लोन लेकर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुदित पांडे उर्फ क्रिस पवार के रूप में हुई है, जिसे मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया गया। मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार आरोपी एमजी रोड क्षेत्र के छोटे दुकानदारों से पहले दोस्ती करता था। भरोसा जीतने के बाद वह उनके मोबाइल फोन कुछ देर के लिए मांगता और उसी दौरान फाइनेंस ऐप्स के जरिए लोन के लिए आवेदन कर देता था। लोन की रकम आरोपी अपने एक पार्टनर के बैंक खाते में ट्रांसफर कर देता था।

4 लाख रुपए से अधिक की ठगी

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने 4 से 5 कारोबारियों के मोबाइल का उपयोग कर 4 लाख रुपए से अधिक की ठगी की। शुरुआत में आरोपी कुछ किश्तें समय पर जमा करता था, जिससे किसी को संदेह न हो। बाद में जब किश्तें बाउंस होने लगीं और दुकानदारों के पास रिकवरी कॉल आने लगे, तब ठगी का राजफाश हुआ।

डिजिटल लोन ऐप्स की जानकारी का गलत इस्तेमाल

आरोपी ने दसवीं तक पढ़ाई की है और डिजिटल लोन ऐप्स की जानकारी का गलत इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम दे रहा था। पीड़ितों की शिकायत पर मौदहापारा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि उसने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है तथा ठगी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका क्या है।

  • Related Posts

    *रायपुर: लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी, पुलिस जांच में जुटी*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर में लक्ष्य ज्वेलर्स में भारी मात्रा में ज्वेलरी की चोरी हुई है। शनिवार देर-रात चोरों ने ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए करीब एक करोड़ रुपए…

    *NSUI नेता गिरफ्तार, 12वीं हिंदी पेपर लीक का खुलासा*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के हिंदी पेपर लीक मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड NSUI नेता वेणु उर्फ वेणु जंघेल को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *दुखद घटना:- दो सगे भाइयों के बीच हुए मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया,,पुलिस ने किया मामला दर्ज*

    *दुखद घटना:- दो सगे भाइयों के बीच हुए मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया,,पुलिस ने किया मामला दर्ज*

    *CAF के जवान की मौत, आत्महत्या की वजह पर जांच शुरू*

    *CAF के जवान की मौत, आत्महत्या की वजह पर जांच शुरू*

    *रायपुर: लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी, पुलिस जांच में जुटी*

    *रायपुर: लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी, पुलिस जांच में जुटी*

    *NSUI नेता गिरफ्तार, 12वीं हिंदी पेपर लीक का खुलासा*

    *NSUI नेता गिरफ्तार, 12वीं हिंदी पेपर लीक का खुलासा*

    *भाई की शादी में भाजपा नेता नेत्री ने की फायरिंग*

    *भाई की शादी में भाजपा नेता नेत्री ने की फायरिंग*

    *छत्तीसगढ़ में जमीन और परंपरा पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद बढ़ा*

    *छत्तीसगढ़ में जमीन और परंपरा पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद बढ़ा*

    You cannot copy content of this page