*कुत्ता घुमाने से मना करने पर प्राइवेटकर्मी को पीटा*

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के शताब्दी नगर कॉलोनी में कुत्ता घुमाने से मना करने पर विवाद हो गया। 3 लोगों ने प्राइवेटकर्मी की जमकर पिटाई कर दी। उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना तेलीबांधा थाना इलाके की है।

पीड़ित सुभादिप चक्रबर्ती ने बताया कि, वो शताब्दी नगर में रहता है। 5 फरवरी 2026 की रात करीब 10.45 बजे वो कॉलोनी में टहल रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति अपने कुत्ते को घुमा रहा था। पीड़ित ने कुत्ते के काटने की आशंका जताते हुए उसे सावधानी बरतने को कहा। इस बात पर आरोपी उससे बहस करने लगा।

रात करीब 11 बजे जब पीड़ित अपने किराए के मकान से स्कूटी लेकर बाहर निकल रहा था। तभी कॉलोनी के तीन लोग शताब्दी नगर के पास पहुंचे। तीनों ने “तू मेरे कुत्ते को काटेगा बोलेगा” कहते हुए गालियां दी। एक राय होकर हाथ-मुक्के और लातों से मारपीट की। हमले में पीड़ित के बाएं पैर, कमर और दाहिने गाल में चोट आई।

मारपीट की जानकारी पीड़ित ने अपनी पत्नी जॉली चक्रवर्ती को दी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। पीड़ित ने 6 फरवरी को घटना की शिकायत पुलिस से की है।

पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। आरोपियों की शिनाख्त करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है। जांच अधिकारियों का कहना है कि, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Related Posts

    *रायपुर के सहेली ज्वेलर्स में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के सदर बाजार स्थित सहेली ज्वेलर्स में 6.50 लाख रुपए के गहनों की चोरी हो गई है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला…

    *धर्म स्वतंत्रता विधेयक के विरोध में मसीही समाज का जोरदार प्रदर्शन*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में धर्म स्वतंत्रता विधेयक- 2026 का जमकर विरोध हो रहा है। संयुक्त मसीही समाज ने इस कानून के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर के सहेली ज्वेलर्स में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी*

    • By SIYASAT
    • March 27, 2026
    • 1 views
    *रायपुर के सहेली ज्वेलर्स में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी*

    *धर्म स्वतंत्रता विधेयक के विरोध में मसीही समाज का जोरदार प्रदर्शन*

    • By SIYASAT
    • March 27, 2026
    • 1 views
    *धर्म स्वतंत्रता विधेयक के विरोध में मसीही समाज का जोरदार प्रदर्शन*

    *महिला ने उजागर किया सनसनीखेज मामला, IPS डांगी पर वीडियो कॉल से जुड़ा आरोप*

    • By SIYASAT
    • March 27, 2026
    • 1 views
    *महिला ने उजागर किया सनसनीखेज मामला, IPS डांगी पर वीडियो कॉल से जुड़ा आरोप*

    *महासमुंद में पिकअप से 1.25 करोड़ का गांजा जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 27, 2026
    • 1 views
    *महासमुंद में पिकअप से 1.25 करोड़ का गांजा जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार*

    *डिवाइडर तोड़ने पर मेडिकल दुकान सील, नियमों की उड़ी धज्जियां*

    • By SIYASAT
    • March 27, 2026
    • 1 views
    *डिवाइडर तोड़ने पर मेडिकल दुकान सील, नियमों की उड़ी धज्जियां*

    *ठेले से सिलेंडर चोरी, शातिर चोर ने कैश छोड़ गैस ही ले उड़ा*

    • By SIYASAT
    • March 27, 2026
    • 1 views
    *ठेले से सिलेंडर चोरी, शातिर चोर ने कैश छोड़ गैस ही ले उड़ा*

    You cannot copy content of this page