Home / छत्तीसगढ़ / *विधायक भावना बोहरा ने किया ₹8.44 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया,, दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर*

*विधायक भावना बोहरा ने किया ₹8.44 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया,, दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

कवर्धा,पंडरिया,,सियासत दर्पण न्यूज़,, विधानसभा अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं, विकास कार्यों एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों से आज वहां के ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदल रही है। विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों एवं केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन सरकार की योजनाओं से निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत एवं जन सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। इसी कड़ी में आज ग्राम रैतापारा एवं कुम्ही में विधायक भावना बोहरा ने 8 करोड़ 44 लाख 37 हजार की लागत से सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं आंगनबाड़ी भवन व सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

 

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना अंतर्गत 5 करोड़ 8 लाख 91 हजार रु. की लागत से ML 05 मेनरोड से रैतापारा तक 7.50 किमी एवं 3 करोड़ 13 लाख 77 हजार रु. की लागत से रेहुंटा से कुम्ही (पंडरिया) 4.86 किमी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही ग्राम कुम्ही में 11 लाख 69 हजार रु. की लागत से आंगनबाड़ी भवन एवं 10 लाख रु. की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इन सड़क निर्माण से ग्राम पुतकी कला, पलानसरी, रैतापारा एवं कुम्ही, धोबघट्टी और रेहुंटा सहित आस-पास के सैकड़ों ग्रामवासियों को पक्की व बारहमासी सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। विधायक भावना बोहरा ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क विस्तार हेतु इस सौगात के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में करोड़ों रुपये की लागत से महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन किया गया इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक भवन व मातृत्व व शिशु सुरक्षा और पोषण हेतु अनगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया गया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामों को बारहमासी सड़क सुविधा प्राप्त होगी, जिससे आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही अनगनबाड़ी व सामुदायिक भवन के निर्माण से बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा तथा ग्रामीण समुदाय के सामाजिक कार्यक्रमों को सशक्त आधार मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि इन सभी विकास कार्यों से पंडरियाव पांडातराई क्षेत्र में ग्रामीण सशक्तिकरण, मजबूत अधोसंरचना और समावेशी विकास को गति मिलेगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांवों को शहरों से जोड़ने का सपना साकार हो रहा है, जिससे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे यही डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता और प्राथमिकता है। हमारा संकल्प है कि पंडरिया विधानसभा का कोई भी गांव विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे। आने वाले समय में भी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से गांव-गांव तक विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती नंदिनी साहू जी, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट जी, श्रीमती राजेश्वरी धृतलहरे जी, जनपद सदस्य श्रीमती सुमन चंद्रवंशी जी, श्रीमती रानी चंद्रवंशी जी, श्री रविशंकर चंद्रवंशी जी, पांडातराई मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीपपुरी गोस्वामी जी, महामंत्री श्री भागीरथी साहू जी, सरपंच श्रीमती रूखमणी चंद्रवंशी जी, श्री शेषनारायण चंद्रवंशी जी, श्रीमती अर्चना चंद्रवंशी जी,श्रीमती उत्तर देवी साहू जी, श्री विद्यानंद चंद्रवंशी जी सहित, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page