Home / छत्तीसगढ़ / *लोन दिलाने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 8.26 लाख की धोखाधड़ी*

*लोन दिलाने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 8.26 लाख की धोखाधड़ी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

खैरागढ़।(सियासत दर्पण न्यूज़)  बैंक से लोन दिलाने के नाम पर भोले-भाले लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपित को गंडई पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

आरोपित द्वारा अलग-अलग माध्यमों से कुल 8 लाख 26 हजार 570 रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है।

ग्राम ठढार निवासी 53 वर्षीय अश्वनी कुमार जांगड़े ने नौ फरवरी को लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई।

प्रार्थी ने बताया कि दिनांक दो जुलाई 2025 से पांच फरवरी 2026 के मध्य भिलाई कैंप एक निवासी 22 वर्षीय अभिषेक गिरी द्वारा केनरा बैंक दुर्ग से 36 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर उससे लगातार रकम ऐंठी गई।

छत्तीसगढ़ में फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे सालों तक उठाई सैलरी, 8 लोगों पर गिरी गाज, पुलिस को ‘मास्टरमाइंड’ की तलाश
नकद और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से ठगी

आरोपित ने प्रार्थी से अलग-अलग किस्तों में 2,84,900 रुपये नकद तथा फोन-पे एवं अन्य मोबाइल नंबरों और खातों में रकम डलवाई गई। इनमें प्रार्थी के मोबाइल नंबर पर 2,21,950 रुपये, रवि शंकर हिरवानी के मोबाइल नंबर पर 89,000 रुपये, दीक्षा बघेल के खाते में 1,20,240 रुपये तथा अन्य साथियों के खातों में कुल मिलाकर 5,76,570 रुपये जमा कराए गए। इस प्रकार आरोपी द्वारा कुल 8,26,570 रुपये की ठगी की गई।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page