Home / छत्तीसगढ़ / *थ्री स्टार होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा में पुलिस छापा, तीन महिलाएं हिरासत में*

*थ्री स्टार होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा में पुलिस छापा, तीन महिलाएं हिरासत में*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायगढ़।(सियासत दर्पण न्यूज़) शहर के थ्री स्टार होटल ट्रिनिटी की सातवीं मंजिल पर संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर तीन महिलाओं को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। होटल के संचालक तथा मैनेजर को पुलिस ने पीटा एक्ट में गिरफ्तार किया है। हाल में ही यह पुलिस की चौथी कार्रवाई है।

स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार कराए जाने की सूचना पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर नगर पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर शाम 7:30 बजे छापामार कार्यवाही की।

कार्यवाही के तहत पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर रुपये देकर स्पा सेंटर भेजा गया। पाइंटर से संकेत प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी। छापेमारी के दौरान होटल के तीन अलग-अलग कमरों में तीन महिलाएं मिलीं। यहां महिला पुलिसकर्मियों द्वारा कमरों की तलाशी ली गई, जहां आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

पूछताछ में स्पा सेंटर संचालक विनयकांत बरगट ने स्वीकार किया कि वह लड़कियां उपलब्ध कराता था। पुलिस ने होटल मैनेजर देवेन्द्र सिंह को भी हिरासत में लिया है।

पुलिस ने आरोपितों से एक मोबाइल, पुलिस पाइंटर द्वारा दिए गए 6,000 रुपये, स्पा सेंटर से संबंधित दस्तावेज, ग्राहकों का रजिस्टर एवं किरायानामा जब्त किया है।

विनयकांत बरगट पिता विट्ठलराव (43), निवासी मकान नंबर 41/बी, जोन-2 लोहिया रोड, एकता चौक के पास, वार्ड नंबर 14 कैलाश नगर भिलाई जिला दुर्ग हाल मुकाम होटल ट्रिनिटी, कोतरारोड रायगढ़ तथा देवेन्द्र सिंह पिता प्रीतम सिंह (48, निवासी बीडपारा थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page