Home / राजधानी / *YouTube से चोरी की ट्रेनिंग, CG पुलिस ने नाबालिग समेत सात आरोपित दबोचे*

*YouTube से चोरी की ट्रेनिंग, CG पुलिस ने नाबालिग समेत सात आरोपित दबोचे*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) इंटरनेट मीडिया रील्स और यूट्यूब वीडियो देखकर चोरी के तरीके सीखने वाले एक शातिर गिरोह का रायपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। शहरी और ग्रामीण थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की आठ अलग-अलग घटनाओं में शामिल एक नाबालिग सहित सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से करीब 28 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर, नकदी तथा चोरी में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त की है।

पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिका राजनाला के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) और संबंधित थानों की संयुक्त टीमों ने अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद यह पहला मौका है जब शहरी और ग्रामीण थाना क्षेत्रों की पुलिस ने मिलकर इतना बड़ा संयुक्त ऑपरेशन चलाया। चोरी के मामलों को सुलझाने के लिए कुल छह विशेष टीमों का गठन किया गया था।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page