*रायपुर, कोर्ट से पेशी के बाद 2आरोपी पुलिसकर्मी को चकमा देकर हुए रफूचक्कर,*

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,, जिला न्यायालय परिसर से दो आरोपी बाप-बेटे फरार हो गए हैं। पेशी के दौरान पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कैदी कोर्ट परिसर से भाग गए। दोनों कैदियों को 4 घंटे तक तलाश किया गया, जब वो नहीं मिले तो सिविल लाइन थाने पहुंचकर आरक्षक ने एफआईआर दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि, फरार कैदियों का नाम राजेश मार्कण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय है। फरार कैदी रिश्ते में बाप-बेटे है। इनको मारपीट और हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश शुरु कर दी है। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानिए पूरा मामला
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित जिला न्यायालय परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गए। पेशी के बाद जब दोनों को जेल ले जाया जा रहा था, तभी दोनों फरार हो गए। खोजबीन के बाद भी जब आरोपी नहीं मिले, तो उनके खिलाफ FIR दर्ज किया गया। साथ ही दोनों की तलाश मे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

जेल ले जाने के दौरान हुए फरार
जानकारी के मुताबिक, आरोपी राजेश मारकण्डे (38) और तुलाराम मारकण्डे (21) के खिलाफ अभनपुर थाने में हत्या की कोशिश जैसे कई मामले दर्ज है। 10 फरवरी को अनुपस्थिति के कारण दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। इसके बाद दोनों को 11 फरवरी को रायपुर कोर्ट में पेशी के बाद जेल ले जाया जा रहा था, तभी दोनों पुलिसकर्मी को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस दोनों आरोपी की तलाश में जुट गई,

थाना से महिला आरोपी फरार
बता दें कि इससे पहले बुधवार को रायपुर के टिकरापारा थाना से भी एक महिला आरोपी फरार हो गई थी। आरोपी महिला ने थाने की महिला प्रधान आरक्षक को बाथरूम में बंद कर दिया था। इसके बाद मौके का फायदा उठाकर भाग खड़ी हुई थी। हालांकि बाद में उसे महासमुंद से गिरफ्तार कर लिया।

महासमुंद से हुई गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले टिकरापारा पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। बुधवार को महिला आरोपी ने थाने के बाथरूम में ही महिला प्रधान आरक्षक को लॉक कर दिया। इसके बाद वहां से फरार हो गई, महिला प्रधान आरक्षक के आवाज लगाने पर अन्य पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खोला और उसे बाहर निकाला। इसके बाद आरोपी महिला की तलाश की और उसे महासमुंद से गिरफ्तार कर लिया गया।

  • Related Posts

    *रायपुर,,मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार,,,विकास उपाध्याय*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ देश के प्रत्येक लोगों को लाईन में लगाकर चालाकी से उनकी मेहनत की कमाई चुरा रही मोदी सरकार – विकास उपाध्याय रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़ (छत्तीसगढ़)…

    *CSMCL ओवरटाइम घोटाले में पहली चार्जशीट, अनवर ढेबर समेत 12 आरोपी कोर्ट में पेश*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) में मैनपावर ओवरटाइम भुगतान घोटाले को लेकर राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (EOW/ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार,,,विकास उपाध्याय*

    *रायपुर,,मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार,,,विकास उपाध्याय*

    *CSMCL ओवरटाइम घोटाले में पहली चार्जशीट, अनवर ढेबर समेत 12 आरोपी कोर्ट में पेश*

    *CSMCL ओवरटाइम घोटाले में पहली चार्जशीट, अनवर ढेबर समेत 12 आरोपी कोर्ट में पेश*

    *बस्तर में सड़क और पुल निर्माण में आएगी तेजी, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट*

    *बस्तर में सड़क और पुल निर्माण में आएगी तेजी, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट*

    *‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर घर में घुसे बदमाश, DSP के भाई को मारा चाकू*

    *‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर घर में घुसे बदमाश, DSP के भाई को मारा चाकू*

    *पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक*

    *पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक*

    *कोरबा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत*

    *कोरबा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत*

    You cannot copy content of this page