*रायपुर,, अनुशासन,सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर त्वरित और सख़्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।सेन्ट्रल जोन डीसीपी उमेश गुप्ता*

रायपुर:सियासत दर्पण न्यूज़, कमिश्नरेट सिस्टम लागू होते ही सख्ती देखी जा रही है। राजधानी रायपुर में देर रात शहर में खुली दुकानों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई देखी गई।पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करने से शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना आसान होता है और अवैध कारोबार पर रोक लगाई जा सकती है।

पुलिस ने बताया कि सेंट्रल जोन में देर रात संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद टीम ने इलाके की घेराबंदी की। टीम ने छापेमारी करते हुए उन दुकानों पर ध्यान केंद्रित किया, जो अक्सर चोरी-छिपे सामान बेचने के लिए जानी जाती थीं। शटर गिराकर दुकान में जांच की गई और अवैध रूप से रखे गए सामान की जब्ती की गई। कार्रवाई के दौरान तीन दुकानदार और तीन खरीददार मौके पर पकड़े गए, जिन्हें आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत हिरासत में लिया गया।

इस तरह की दुकानों और उनके ग्राहकों पर निगरानी बढ़ा दी जाएगी,,राजधानी में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सेन्ट्रल जोन के डीसीपी उमेश गुप्ता देर रात अपनी टीम के सौथ औचक निरीक्षण कर रहे हैं। बुधवार 11 फरवरी की रात डीसीपी ने एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल, एसीपी रमाकांत साहू व थाना प्रभारियों के साथ शटरों की आड़ में दुकान संचालित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। पुलिस की टीम ने रेड कार्रवाई कर देर रात तक दुकान संचालित करने वाले 6 को पकड़ा है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, रायपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन अंतर्गत कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने व रात अवैध व संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण करने डीसीपी सेंट्रल जोन,आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता खुद सड़कों पर निकल रहे है।

बीती रात डीसीपी सेंट्रल जोन उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा दल-बल के साथ सिटी कोतवाली क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बंद शटरों के सामने संदिग्ध रूप से खड़े व्यक्तियों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। बैजनाथपारा क्षेत्र में बड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

शटर गिराकर चोरी-छिपे करा रहे थे सामान उपलब्ध

थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस गश्त के दौरान पाया गया कि बैजनाथ पारा में देर रात निर्धारित समय के बाद भी 3 दुकानदार अपनी दुकानों का शटर गिराकर चोरी-छिपे संदिग्ध व्यक्तियों को सामान दे रहे थे। साथ ही 3 अन्य व्यक्ति बंद दुकानों के सामने संदिग्ध रूप से खड़े होकर सामान लेन-देन कर रहे थे। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर सभी को मौके से पकड़ा गया। थाना सिटी कोतवाली में 32/32/2026 धारा 170, 126, 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के अंतर्गत कुल 6 व्यक्तियों (3 दुकानदार व 3 संदिग्ध खरीददारों) को गिरफ्तार किया।

उपरोक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। रायपुर पुलिस द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि रात में शटर गिराकर अवैध, संदिग्ध अथवा नियमों के विपरीत किसी भी प्रकार की गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीसीपी सेंट्रल जोन की स्पष्ट नीति है कि शहर में अनुशासन,सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर त्वरित और सख़्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपी

रमीज रज़ा पिता अकोल रज़ा, उम्र 30 वर्ष, निवासी बैजनाथपारा चौक, थाना कोतवाली, रायपुर

केशव देवांगन पिता रोशन लाल देवांगन, उम्र 24 वर्ष, निवासी बंजारी नगर विद्या चौक, थाना खमतराई, रायपुर

वासु राजपूत पिता यश कुमार राजपूत, उम्र 20 वर्ष, निवासी हन्तामल कॉलोनी, नेहरू नगर, थाना कोतवाली, रायपुर

सैय्यद मदिनी पिता सैय्यद असलम, उम्र 21 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग (छ.ग.)

फरहान खान पिता फिरोज खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी शास्त्री मार्केट बॉस टॉल, थाना गोलबाजार, रायपुर

मोह. इम्तियाज पिता मोह. कलाम, उम्र 36 वर्ष, निवासी बैजनाथपारा चौक, थाना कोतवाली, रायपुर

  • Related Posts

    *रायपुर,,मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार,,,विकास उपाध्याय*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ देश के प्रत्येक लोगों को लाईन में लगाकर चालाकी से उनकी मेहनत की कमाई चुरा रही मोदी सरकार – विकास उपाध्याय रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़ (छत्तीसगढ़)…

    *CSMCL ओवरटाइम घोटाले में पहली चार्जशीट, अनवर ढेबर समेत 12 आरोपी कोर्ट में पेश*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) में मैनपावर ओवरटाइम भुगतान घोटाले को लेकर राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (EOW/ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार,,,विकास उपाध्याय*

    *रायपुर,,मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार,,,विकास उपाध्याय*

    *CSMCL ओवरटाइम घोटाले में पहली चार्जशीट, अनवर ढेबर समेत 12 आरोपी कोर्ट में पेश*

    *CSMCL ओवरटाइम घोटाले में पहली चार्जशीट, अनवर ढेबर समेत 12 आरोपी कोर्ट में पेश*

    *बस्तर में सड़क और पुल निर्माण में आएगी तेजी, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट*

    *बस्तर में सड़क और पुल निर्माण में आएगी तेजी, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट*

    *‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर घर में घुसे बदमाश, DSP के भाई को मारा चाकू*

    *‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर घर में घुसे बदमाश, DSP के भाई को मारा चाकू*

    *पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक*

    *पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक*

    *कोरबा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत*

    *कोरबा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत*

    You cannot copy content of this page