Home / राजधानी / *रायपुर,एम जी रोड,मौदहापारा,फाफाडीह,बैजनाथपारा में,अवैध कब्जों पर निगम का चला बुलडोजर,,,टीआई की होगी जिम्मेदारी दोबारा न लगे दुकान*

*रायपुर,एम जी रोड,मौदहापारा,फाफाडीह,बैजनाथपारा में,अवैध कब्जों पर निगम का चला बुलडोजर,,,टीआई की होगी जिम्मेदारी दोबारा न लगे दुकान*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सड़क पर अतिक्रमण पाए जाने पर पहली बार सामान जब्त किया जाएगा। दूसरी बार जुर्माना वसूला जाएगा। इसके बाद भी नहीं सुधरे तो तीसरी बार में एफआईआर दर्ज की जाएगी। आदेश का उल्लंघन करने पर जेल भी भेजा जाएगा।

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत जयस्तम्भ चौक से के. के. रोड मौदहापारा, पिथालिया काम्प्लेक्स, एमजी रोड में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत बाजार के प्रमुख मार्गो को अतिक्रमण से मुक्त करने व्यापक अभियान जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत लगभग 40 से अधिक दुकानों के संचालकों पर सड़क पर सामान रखकर कब्जा करने पर लगभग 80000 रूपये का ई जुर्माना वसूला गया। लगभग 120 दुकानों से अधिक दुकानों के सामने सड़क पर कब्जा जमाकर रखे गए लगभग 12 ट्रक से अधिक मात्रा में सामानों को व्यवस्था सुधार हेतु कड़ाई के साथ सड़क से जब्त कर लिया गया। इस दौरान सड़क पर बाजार के मार्गो में लगभग 8 से अधिक कंडम वाहनों की यातायात पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर कार्यवाही की गयी।

सभी सामान को जब्त कर लिया गया है। इतना ही नहीं कई दुकानदारों ने पक्के लोहे के शेड बना लिए थे। टीम ने उसे भी तोड़ दिया। इन सड़कों पर कई महीनों से खड़ी गाड़ियों को भी क्रेन से उठा लिया गया है। ठेलों-गुमटियों को पीछे कराया गया। इस दौरान कुछ कारोबारियों ने कार्रवाई का विरोध किया। लेकिन निगम का अमला नहीं रुका।

दुकानों का सामान सड़क पर न सजाएं और शेड या छज्जा बाहर न निकालें। चेतावनी के आठवें दिन सड़क पर उतरकर कार्रवाई की गई है। जयस्तंभ चौक से कार्रवाई शुरू हुई जो फाफाडीह चौक पर खत्म हुई। इसके बाद टीम एमजी रोड पहुंची, जहां से ठेले जब्त किए गए। यह कार्रवाई अभी लगातार चलेगी।

पुलिस ने शहर की 24 से ज्यादा सड़कों की पहचान कर ली है जहां अतिक्रमण की वजह से जाम लग रहा है। इनमें मौदहापारा, एमजी रोड, मालवीय रोड, बैजनाथपारा रोड, सदर बाजार, पुरानी बस्ती, लाखेनगर, टिकरापारा, कटोरातालाब, तेलीबांधा बाजार, लोधीपारा, मोवा बाजार, फाफाडीह, खमतराई बाजार, संतोषी नगर, अश्वनी नगर, स्टेशन रोड, रामनगर समेत कई सड़कें शामिल हैं जहां कार्रवाई की जाएगी।

पहली बार जब्ती, दूसरी पर लगेगा जुर्माना और तीसरी में एफआईआर पुलिस ने सभी कारोबारियों को चेतावनी दी है कि सड़क पर अतिक्रमण पाए जाने पर पहली बार सामान जब्त किया जाएगा। दूसरी बार जुर्माना वसूला जाएगा। इसके बाद भी नहीं सुधरे तो तीसरी बार में एफआईआर दर्ज की जाएगी। आदेश का उल्लंघन करने पर जेल भी भेजा जाएगा।

टीआई की जिम्मेदारी दोबारा न लगे दुकान जिन सड़कों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है वहां की जिम्मेदारी संबंधित थाने के टीआई को दी गई है। जैसे जयस्तंभ चौक से फाफाडीह चौक तक अतिक्रमण हटाया गया है। दोबारा उसी जगह पर सामान न सजे और दुकानें न लगें, इसकी जिम्मेदारी मौदहापारा और गंज टीआई को दी गई है। यदि वे जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा पाए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी और थाने से हटाया जा सकता है। थाना स्टाफ सुबह और शाम निगरानी करेगा।

अतिक्रमण हटाने के बाद होगी मार्किंग मुख्य सड़क और बाजार से अतिक्रमण हटाने के बाद वहां मार्किंग की जाएगी। सड़क के दोनों ओर सफेद पट्टी खींची जाएगी, जो दुकानदारों के लिए लक्ष्मण रेखा होगी। इसके बाहर वाहन भी खड़े नहीं किए जा सकेंगे। पहले चरण में सामान हटाया जा रहा है। दूसरे चरण में सड़क पर खड़ी गाड़ियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

रात में 3 घंटे ही लगेगी नाइट चौपाटी एमजी रोड पर लगने वाली नाइट चौपाटी का समय तय कर दिया गया है। रात 9 से 12 बजे तक तीन घंटे ही चौपाटी लगेगी। इस दौरान सड़क पर गाड़ियां खड़ी नहीं होंगी। यहां आने वाले लोगों को वाहन पार्किंग या गलियों में खड़ा करना होगा। गाड़ियों की वजह से जाम लगने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। रात 9 बजे से पहले या शाम 6 बजे के बाद किसी ने चौपाटी का ठेला खड़ा किया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। इसी तरह शहर की अन्य चौपाटियों और दुकानों के लिए भी रात 12 बजे तक का समय तय किया गया है। इसके बाद दुकानें भी बंद करनी होंगी।

सड़क पर न करें कारोबार जाम से राहत देने सड़कों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। शहर के दो दर्जन बाजारों और सड़कों पर यह कार्रवाई चलेगी। इसमें जिम्मेदारी भी तय की जा रही है। कारोबारियों से अपील की गई है कि सड़क पर दुकान न सजाएं, शेड न लगाएं और अतिक्रमण न करें। –

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page