Home / राजधानी / *रायपुर,,छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 22वें स्थापना दिवस में अध्यक्ष एवं आयुक्त ने की योजनाओं और शाखाओं की समीक्षा गुणवत्ता एवं समय पर कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश*

*रायपुर,,छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 22वें स्थापना दिवस में अध्यक्ष एवं आयुक्त ने की योजनाओं और शाखाओं की समीक्षा गुणवत्ता एवं समय पर कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़,, व्हाट्सएप नंबर 9827193215

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने 12 फरवरी को अपना 22वाँ स्थापना दिवस मनाया। राज्य गठन के पश्चात 12 फरवरी 2004 को मंडल का पुनर्गठन किया गया था। पुनर्गठन के बाद से अब तक मंडल द्वारा निर्मित कुल 01 लाख आवासों/संपत्तियों में से लगभग 75 प्रतिशत आवास कमजोर एवं निम्न आय वर्ग के हितग्राहियों के लिए निर्मित किए गए हैं।
स्थापना दिवस के अवसर पर हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव एवं आयुक्त श्री अवनीश शरण (आई.ए.एस.) द्वारा मंडल की समस्त शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने हाउसिंग बोर्ड परिवार को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मंडल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अधिकारियों को निरंतर बेहतर कार्य करने तथा हितग्राहियों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने सभी चल रही योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने समीक्षा बैठक में रिव्यु, रिफार्म और रेवोलुशन करने की बात कही।
अध्यक्ष ने कहा कि कई वर्षो से रिक्त संपत्तियों में से 70% संपत्तियों का विक्रय किया जा चूका है, शेष बची 30% संपत्ति के विक्रय हेतु एक नयी पालिसी/प्लान तैयार करे जिसमे रिक्त भवनों के मरम्मत आदि शामिल हो, ताकि रिक्त संपत्तियों का विक्रय जल्द से जल्द किया जा सके। उन्होंने निर्देशित किया की विकसित कॉलोनियों में ऐसे भूखंड जो मंडल के लिए उपयोगी नहीं है व संबंधित भवनों के अतिरिक्त भूखंडो के रूप में आबंटित किया जा सकता है, उनका शीघ्र निराकरण किया जाये।
अध्यक्ष ने कहा कि नयी योजनओं में जो मकानों का विक्रय किया जा रहा है, उनमे सभी प्रयासों के अतिरिक्त साईट में एक टिन शेड ऑफिस बनाया जाये, जिसमें परियोजना के संबंध में सभी जानकारी, ब्रोशर आदि उपलब्ध हो।
हाल ही में हाउसिंग बोर्ड द्वारा 2060 करोड़ रुपये की नई आवासीय योजनाओं का शुभारंभ किया गया है साथ ही, गत वर्ष 2025 में 1023.70 करोड़ रुपये की संपत्तियों का विक्रय कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। वहीं, इस वर्ष वर्तमान में मात्र 40 दिनों में लगभग 200 करोड़ रुपये की संपत्तियों का विक्रय हाऊसिंग बोर्ड द्वारा किया जा चुका है।
मंडल आयुक्त अवनीश शरण ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने एवं समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शाखाएं आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि योजनाओं का लाभ शीघ्रता से आम जनता तक पहुंच सके।

माननीय आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड अपने 22वें स्थापना दिवस पर कार्यों की समीक्षा कर आम जनता को गुणवत्ता के साथ समय पर आवास उपलब्ध कराने के विषय में मंथन कर रहा है, जो सकारात्मक सोच को दर्शाता है। उन्होंने अध्यक्ष, आयुक्त एवं पूरी टीम को बधाई एवं स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

समीक्षा बैठक में तकनीकी, विद्युत, लेखा, प्रशासन, संपदा, वास्तु, मार्केटिंग एवं आईटी शाखा से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अपर आयुक्त श्री हर्ष कुमार जोशी, श्री अजीत सिंह पटेल, श्री एम. डी. पनारिया, श्री आर. के. राठौर, श्री एस. के. भगत, श्री एच. के. वर्मा, मुख्य संपदा अधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह, मुख्य लेखा अधिकारी श्रीमती पूजा मिश्रा, उप आयुक्त श्री बी. बी. सिंह, श्री जी. पी. प्रजापति, श्री एस. के. शर्मा, श्री विनोद कुमार गहरवार, वास्तुविद श्री सी. एल. डोले सहित समस्त कार्यपालन अभियंता, संपदा अधिकारी एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page