Home / राजधानी / *किस डे पर ट्यूशन सेंटर में छात्रों के बीच जमकर मारपीट*

*किस डे पर ट्यूशन सेंटर में छात्रों के बीच जमकर मारपीट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के बीरगांव इलाके में ‘किस डे’ के दिन ट्यूशन पढ़ने पहुंचे छात्रों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। गर्लफ्रेंड को लेकर कथित टिप्पणी किए जाने से नाराज दो नाबालिग छात्र आपस में भिड़ गए।

दोनों के बीच जमकर थप्पड़ चले, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बीरगांव इलाके में संचालित एक निजी ट्यूशन क्लास में स्थानीय छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने जाते हैं।

शुक्रवार को ट्यूशन खत्म होने के बाद सभी छात्र घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाजार में दो नाबालिग छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

विवाद इतना बढ़ गया कि छात्रों के झुंड में गुटबाजी हो गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। बीच सड़क पर थप्पड़बाजी और धक्का-मुक्की होती रही, जिससे आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

घटना के दौरान बाजार में मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव कर दोनों नाबालिगों को अलग किया। इसके बाद मामला शांत हुआ। हालांकि, मारपीट का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बीरगांव में हुई इस मारपीट को लेकर पुलिस अधिकारियों से चर्चा की गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अब तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page