*रायपुर में सनी लियोनी का कार्यक्रम रद्द*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी में 22 फरवरी 2026 को रामा वर्ल्ड में प्रस्तावित ‘बिस्मिल की महफिल टेक्नो म्यूजिक कार्यक्रम’ में अभिनेत्री सनी लियोनी की मौजूदगी को लेकर चल रहे विवाद पर आयोजकों ने बड़ा फैसला लिया है। आयोजकों ने साफ कर दिया है कि सनी लियोनी इस नाइट डीजे पार्टी में शामिल नहीं होंगी। अभिनेत्री के इस नाइट डीजे पार्टी में शामिल होने की खबर के बाद विरोध शुरू हो गया था।

बजरंग दल के विरोध के बाद यह निर्णय सामने आया। संगठन के कार्यकर्ताओं का दावा है कि आयोजकों ने खुद उन्हें सनी लियोनी के कार्यक्रम में नहीं आने की जानकारी दी है।

कार्यक्रम का टीज़र और फ्री एंट्री पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला तूल पकड़ने लगा। सनी लियोनी के रायपुर आने का अनाउंसमेंट वीडियो भी तेजी से शेयर हुआ। इसके बाद बजरंग दल ने इसे संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया।

बजरंग दल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा था कि “राम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” संगठन ने चेतावनी दी थी कि कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया तो उग्र विरोध होगा।

इस बीच कार्यक्रम को लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। एडिशनल डीसीपी रायपुर मध्य तारकेश्वर पटेल ने स्पष्ट किया है कि सनी लियोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए रायपुर पुलिस से किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई है।

उन्होंने कहा कि बिना अनुमति यदि कोई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो संबंधित आयोजकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के इस बयान के बाद कार्यक्रम की वैधता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

इस मामले पर रायपुर में लोग दो हिस्सों में बंटे नजर आए। एक वर्ग इसे मनोरंजन का कार्यक्रम मानते हुए विरोध को अनावश्यक बता रहा था। वहीं दूसरा वर्ग इसे सामाजिक और सांस्कृतिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए आयोजन रद्द करने की मांग कर रहा था।

  • Related Posts

    *रायपुर,,मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार,,,विकास उपाध्याय*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ देश के प्रत्येक लोगों को लाईन में लगाकर चालाकी से उनकी मेहनत की कमाई चुरा रही मोदी सरकार – विकास उपाध्याय रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़ (छत्तीसगढ़)…

    *CSMCL ओवरटाइम घोटाले में पहली चार्जशीट, अनवर ढेबर समेत 12 आरोपी कोर्ट में पेश*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) में मैनपावर ओवरटाइम भुगतान घोटाले को लेकर राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (EOW/ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार,,,विकास उपाध्याय*

    *रायपुर,,मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार,,,विकास उपाध्याय*

    *CSMCL ओवरटाइम घोटाले में पहली चार्जशीट, अनवर ढेबर समेत 12 आरोपी कोर्ट में पेश*

    *CSMCL ओवरटाइम घोटाले में पहली चार्जशीट, अनवर ढेबर समेत 12 आरोपी कोर्ट में पेश*

    *बस्तर में सड़क और पुल निर्माण में आएगी तेजी, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट*

    *बस्तर में सड़क और पुल निर्माण में आएगी तेजी, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट*

    *‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर घर में घुसे बदमाश, DSP के भाई को मारा चाकू*

    *‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर घर में घुसे बदमाश, DSP के भाई को मारा चाकू*

    *पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक*

    *पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक*

    *कोरबा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत*

    *कोरबा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत*

    You cannot copy content of this page