*इंदौर में छत्तीसगढ़ के मजदूर की हत्या*

जांजगीर-चांपा। (सियासत दर्पण न्यूज़) सक्ती जिले के ग्राम देवरघटा थाना हसौद निवासी भोजराम नारंगे की मध्यप्रदेश के इंदौर में हत्या का मामला सामने आया है। मृतक मजदूरी करने के लिए इंदौर गया हुआ था। घटना इंदौर के लक्ष्मी नगर स्थित भागीरथ पोरा क्षेत्र की बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही गांव और स्वजन में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि भोजराम नारंगे अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए कुछ समय पूर्व इंदौर गया था। उसके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। परिवार के सदस्यों के अनुसार वह नियमित रूप से घर खर्च के लिए पैसे भेजता था। अचानक उसकी हत्या की खबर मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जैजैपुर के पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा ने मृतक के स्वजन से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतक की पत्नी की फोन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बात कराई। बातचीत के दौरान मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके पति दो बच्चों को घर में छोड़कर रोजी-रोटी कमाने बाहर गए थे और अब परिवार बेसहारा हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता और न्याय दिलाने की गुहार लगाई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देने की बात कही है। उधर इंदौर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। स्वजन मृतक के शव को गृहग्राम लाने की तैयारी में जुटे हैं।

  • Related Posts

    *छत्तीसगढ़ बोर्ड vs CBSE: निजी स्कूलों के फर्जीवाड़े पर हाई कोर्ट सख्त*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चल रहे प्राइवेट स्कूल प्रबंधन का फर्जीवाड़ा अब सामने आ गया है। आरटीई (शिक्षा का अधिकार) में गड़बड़ी को लेकर होई…

    *डेडलाइन से पहले बड़ी कामयाबी: दंतेवाड़ा-कांकेर में 7 माओवादियों ने किया सरेंडर*

    दंतेवाड़ा। (सियासत दर्पण न्यूज़) माओवाद उन्मूलन अभियान की 31 मार्च 2026 डेडलाइन पूरी होने से ठीक पहले सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी से जुड़े पांच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ में दो दिन ओलों की बौछार, अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 6 views
    *छत्तीसगढ़ में दो दिन ओलों की बौछार, अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी*

    *फाफाडीह में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भड़की आग*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 5 views
    *फाफाडीह में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भड़की आग*

    *रायपुर में शराब तस्कर गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में शराब तस्कर गिरफ्तार*

    *प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की डेडलाइन 30 अप्रैल तक बढ़ी*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की डेडलाइन 30 अप्रैल तक बढ़ी*

    *5वें खेलो मास्टर्स गेम्स में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *5वें खेलो मास्टर्स गेम्स में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन*

    *रायपुर में आदिवासी युवक पर बर्बर हमला, पाइप से पीटा और चमड़ी उधेड़ी, VIDEO वायरल*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 10 views
    *रायपुर में आदिवासी युवक पर बर्बर हमला, पाइप से पीटा और चमड़ी उधेड़ी, VIDEO वायरल*

    You cannot copy content of this page