Home / National / *बजट सत्र अब 10 फरवरी तक चलेगा*

*बजट सत्र अब 10 फरवरी तक चलेगा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नयी दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़) संसद के वर्तमान बजट सत्र को एक दिन बढ़ाकर 10 फरवरी तक कर दिया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल समाप्त होते ही कहा कि संसदीय कार्य मंत्री ने प्रस्ताव किया है कि आवश्यक सरकारी कामकाज को निपटाने के लिए 17वीं लोकसभा के 15वें सत्र को 10 फरवरी तक बढ़ा दिया जाए। श्री बिरला ने सत्र को 10 फरवरी तक बढ़ाने का प्रस्ताव सदन में रखा जिसे सदस्यों ने ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया। उल्लेखनीय है कि बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ हुई थी और इसे नौ फरवरी को समाप्त होना था।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page