*ओडिशा में मोदी , पटनायक की साझेदारी वाली सरकार : राहुल*

भुवनेश्वर । (सियासत दर्पण न्यूज़) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के साथ ही ओडिशा में बीजू जनता दल(बीजद) सरकार पर निशाना साधा और कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की साझेदारी वाली सरकार चल रही है। श्री गांधी ने ओडिशा में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन राउरकेला के बाहरी इलाके पानपोष चक के पास अपने रोड शो के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस भाजपा और बीजद दोनों दलों से लड़ेगी। उन्होंने राज्य की नवीन पटनायक सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यहां बेरोजगारी दर देश में सबसे ज्यादा है और प्रदेश के 30 लाख से अधिक लोग काम के लिए दूसरे राज्यों में चले गए हैं। दूसरी ओर बाहर के 30 करोड़पति व्यवसायी राज्य को लूट रहे है। राज्य सरकार आदिवासियों, दलितों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों को रोकने में बुरी तरह विफल रही थी। श्री गांधी ने कहा कि उनकी भारत जोड़ो यात्रा भाजपा-आरएसएस गठबंधन की ओर से देश में फैलायी जा रही नफरत के खिलाफ थी और भारत जोड़ो न्याय यात्रा समाज में अन्याय के खिलाफ। उन्होंने कहा, “मैं राज्य के लोगों की बात सुनने के लिए ओडिशा आया हूं, जिसके लिए मैंने दिन में सात घंटे का समय रखा है।” उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में आने के लिए ओडिशा के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा, “नफरत के बाजार में आपने मोहब्बत की दुकान खोल दी है।”

  • Related Posts

    *शीतला माता मंदिर में भगदड़ से आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत, छह से ज्यादा घायल*

    नालंदा :(सियासत दर्पण न्यूज़)  बिहार के नालंदा स्थित शीतला माता मंदिर में भारी भीड़ के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और छह से अधिक…

    *पीएम मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किया उद्घाटन, सपा पर साधा निशाना*

    मेरठ : (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश के मोस्ट अवेटेड नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) का उद्घाटन शनिवार, 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,योग क्रिड़ा भारती केंद्र भनपुरी द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया*

    *रायपुर,,योग क्रिड़ा भारती केंद्र भनपुरी द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया*

    *’ईरान नहीं अमेरिका में ही करवा देंगे सत्ता परिवर्तन…,’ ट्रंप के खिलाफ उनकी भतीजी ने उगला जहर*

    *’ईरान नहीं अमेरिका में ही करवा देंगे सत्ता परिवर्तन…,’ ट्रंप के खिलाफ उनकी भतीजी ने उगला जहर*

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    • By SIYASAT
    • April 1, 2026
    • 16 views
    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    You cannot copy content of this page