*हरदा मामले में अब तक 12 की मृत्यु, दो सौ से अधिक घायल*

हरदा ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  मध्यप्रदेश के हरदा जिला मुख्यालय पर पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग और सिलसिलेवार विस्फोट के कारण हुए हादसे में अब तक कुल 12 लोगों की मृत्यु हुयी है और दो सौ से अधिक के घायल हुए हैं। हादसे के दूसरे दिन आज सुबह से फिर घटनास्थल पर मलबा हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल के अलावा सोमेश अग्रवाल और एक कर्मचारी रफीक को कल रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया। इनके खिलाफ यहां सिविल लाइन थाने में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दिन में यहां आएंगे और घटनास्थल का अवलोकन कर पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। सुबह से मलबा हटाने के दौरान कुछ शव पूरी तरह जले हुए मिले हैं। हालाकि इस संबंध में अब तक प्रशासन की ओर से आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गयी है। घटनास्थल पर मलबा, वाहन और अन्य सामान पूरी तरह जली हुई स्थिति में मिले हैं। जिस भवन में पटाखा फैक्ट्री थी, वह तीन से चार मंजिला बना हुआ था और इसी के पास दो गाेदाम भी थे। इसके अलावा फैक्ट्री में कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए आसपास रहवासी स्थान बनाए गए थे। यह फैक्ट्री राज्य के अलावा अन्य राज्यों में भी पटाखा भेजने का कार्य करती थी। सूत्रों का कहना है कि कई घंटों तक भीषण विस्फोटों के कारण भवन का मलबा कई मीटर दूर तक फिका है। इस वजह से सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। घायलों को हरदा के अलावा नर्मदापुरम, भोपाल और इंदौर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अब आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन मलबा हटाने का कार्य जेसीबी मशीनों और अन्य उपकरणों की मदद से किया जा रहा है। अब तक कुल 12 लोगों के मरने की पुष्टि की गयी है। हालाकि अब भी मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका से इंकार नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव आज दिन में हरदा आकर पीड़ितों एवं उनके परिवारजन से मुलाक़ात करेंगे। इसके पहले उन्होंने कल इस मामले को लेकर आपातकालीन बैठक कर तीन सदस्यीय जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए। घटनास्थल पर पुलिस बल लगातार उपस्थित है। प्रशासन ने घटनास्थल तक अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। हरदा के बैरागढ़ क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध रूप से संचालित पटाखा फैैक्ट्री में कल सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे विस्फोट के बाद भीषण आग लग गयी थी। आग लगने या विस्फोट होने का कारण अब तक साफ नहीं हो सका है। भीषण और सिलसिलेवार विस्फोटों के कारण आसपास के कई किलोमीटर क्षेत्र में कंपन महसूस हुए। आसमान में धुएं के गुबार छा गए। घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में भगदड़ की स्थिति बन गयी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों ने भोपाल से ही राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाल ली थी। हरदा के अलावा आसपास के जिलों से एंबूलेंस और दमकल वाहन यहां बुलाए गए थे।

  • Related Posts

    *शीतला माता मंदिर में भगदड़ से आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत, छह से ज्यादा घायल*

    नालंदा :(सियासत दर्पण न्यूज़)  बिहार के नालंदा स्थित शीतला माता मंदिर में भारी भीड़ के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और छह से अधिक…

    *पीएम मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किया उद्घाटन, सपा पर साधा निशाना*

    मेरठ : (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश के मोस्ट अवेटेड नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) का उद्घाटन शनिवार, 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,योग क्रिड़ा भारती केंद्र भनपुरी द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया*

    *रायपुर,,योग क्रिड़ा भारती केंद्र भनपुरी द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया*

    *’ईरान नहीं अमेरिका में ही करवा देंगे सत्ता परिवर्तन…,’ ट्रंप के खिलाफ उनकी भतीजी ने उगला जहर*

    *’ईरान नहीं अमेरिका में ही करवा देंगे सत्ता परिवर्तन…,’ ट्रंप के खिलाफ उनकी भतीजी ने उगला जहर*

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    • By SIYASAT
    • April 1, 2026
    • 15 views
    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    You cannot copy content of this page