*स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर: मुख्यमंत्री साय*

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को 23 मार्च को बेमेतरा जिले में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए संस्था के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का योगदान देश के इतिहास में अमूल्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। यह केवल कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को देशभक्ति, समर्पण और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देने का भी सशक्त माध्यम है।उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रीय मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं और स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, संस्था के अध्यक्ष डॉ. शिरीष शर्मा, डॉ. शिवेन्द्र त्रिपाठी, श्री ललित मिश्रा, श्री विनायक दीवान सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    * रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  प्रदेश में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में राजस्व, पुलिस और खनिज…

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है और स्वच्छता दीदीयों को पिछले 4 महीने से वेतन नहीं मिला यह है ट्रिपल इंजन की सरकार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    * रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    * रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *गौरेला क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई*

    *गौरेला क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई*

    *सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ*

    *सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ*

    *छत्तीसगढ़ की पहल: गांव-गांव में मैकेनिक, वहीं होंगे बोर और सोलर पंप ठीक*

    *छत्तीसगढ़ की पहल: गांव-गांव में मैकेनिक, वहीं होंगे बोर और सोलर पंप ठीक*

    *छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अनिल टुटेजा की जमानत की सुनवाई में सशर्त मंजूरी दी*

    *छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अनिल टुटेजा की जमानत की सुनवाई में सशर्त मंजूरी दी*

    You cannot copy content of this page