*जशपुर में ‘लखपति दीदी’ अभियान को मिली नई रफ्तार*

18 हजार से अधिक महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, गांवों की अर्थव्यवस्था को दे रहीं मजबूती

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है। इसी कड़ी में जशपुर जिले में ‘लखपति दीदी’ अभियान ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है, जहां 18 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं।

प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध जशपुर की महिलाएं अब खेती, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प और लघु उद्यमों के माध्यम से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं। गांव-गांव में सक्रिय कृषि सखियां और पशु सखियां किसानों तक आधुनिक तकनीक और उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी पहुंचाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर रही हैं। जिले में वर्तमान में 12 हजार 808 स्व-सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनसे 1 लाख 37 हजार 912 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। सामूहिक प्रयासों से ये महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं।

राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2024 से 2027 तक जशपुर जिले में 30 हजार 877 ‘लखपति दीदी’ तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें से अब तक 18 हजार 218 महिलाएं लखपति बन चुकी हैं, जबकि शेष महिलाओं को भी आगामी वर्षों में इस श्रेणी में लाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

महिलाओं को आजीविका से जोड़ने के लिए ‘बिहान’ योजना के माध्यम से व्यापक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इसके तहत लगभग 14 करोड़ रुपये मुद्रा लोन, 76 करोड़ रुपये बैंक लिंकेज और 13 करोड़ रुपये सामुदायिक निवेश निधि के रूप में सहायता दी गई है। साथ ही लगभग 70 हजार महिलाओं को कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और उद्यानिकी गतिविधियों से जोड़ने की पहल की जा रही है।

इसके अतिरिक्त करीब 8500 संभावित लखपति दीदियों को विभिन्न आजीविका गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया है और उनकी आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए निगरानी भी की जा रही है। महिलाएं डेयरी, बकरी पालन, पोल्ट्री और फूड प्रोसेसिंग जैसे व्यवसायों के माध्यम से अपनी आय बढ़ा रही हैं।

उल्लेखनीय है कि महिलाओं को नई तकनीकों और नवाचारों से जोड़ने के उद्देश्य से 23 से 25 मार्च 2026 तक कृषि महाविद्यालय, कुनकुरी में ‘कृषि क्रांति एक्सपो 2.0’ का आयोजन किया जा रहा है, जो महिलाओं के लिए नए अवसरों का द्वार खोल रहा है। जशपुर की यह पहल दर्शाती है कि जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तो परिवार, गांव और पूरे राज्य की प्रगति सुनिश्चित होती है।

  • Related Posts

    *’सुशासन तिहार 2026’ : ’देवरीकला शिविर में उमड़ा जनसैलाब, आवेदनों का हुआ त्वरित निपटारा’*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन संकल्प को धरातल पर उतारते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम पंचायत देवरीकला में विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन…

    *जनसेवा और सुशासन ही सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल*

    लखनपुर निज निवास पर मंत्री ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए कड़े निर्देश रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *’सुशासन तिहार 2026’ : ’देवरीकला शिविर में उमड़ा जनसैलाब, आवेदनों का हुआ त्वरित निपटारा’*

    *’सुशासन तिहार 2026’ : ’देवरीकला शिविर में उमड़ा जनसैलाब, आवेदनों का हुआ त्वरित निपटारा’*

    *जनसेवा और सुशासन ही सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल*

    *जनसेवा और सुशासन ही सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल*

    *मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई*

    *मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई*

    *RCB के धुरंधर मुंबई से रायपुर पहुंचे, एक करोड़ की तैयारी और QR कोड से प्रवेश*

    *RCB के धुरंधर मुंबई से रायपुर पहुंचे, एक करोड़ की तैयारी और QR कोड से प्रवेश*

    *अध्यक्ष बनने की योजना में फँसा फुलबासन अपहरण मामला, सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए*

    *अध्यक्ष बनने की योजना में फँसा फुलबासन अपहरण मामला, सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए*

    *छात्र संघ चुनाव में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध प्रदर्शन*

    *छात्र संघ चुनाव में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध प्रदर्शन*

    You cannot copy content of this page