Home / छत्तीसगढ़ / *रायपुर में 5 जुआरी गिरफ्तार, ढाई लाख से अधिक नगदी और संपत्ति जब्त*

*रायपुर में 5 जुआरी गिरफ्तार, ढाई लाख से अधिक नगदी और संपत्ति जब्त*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

धमतरी। (सियासत दर्पण न्यूज़) पुलिस ने 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए सख्त एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पोटियाडीह स्थित पानी टंकी के पास कुछ व्यक्ति अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं।

जिसकी सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अर्जुनी पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। रेड के दौरान ग्राम पोटियाडीह पानी टंकी के पास 05 व्यक्तियों को अवैध रूप से रूपये-पैसों का दांव लगाकर “काट-पत्ती” नामक जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 48/26, धारा 3(2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार जुआरी नाम

अश्वन कुमार, पिता टामन लाल, निवासी सोरम, जिला दुर्ग

युवराज कुमार, पिता अशोक तंवोली, उम्र 34 वर्ष, निवासी गुंडरदेही, जिला बालोद

परमानंद कोसरे, पिता स्व. दीनदयाल, उम्र 46 वर्ष, निवासी गुरु घासीदास चौक, भखारा

महेन्द्र कुमारें महिपाल, पिता मोहन लाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी बोरगहन रनिचराई, जिला बालोद

शुभम चन्द्राकर, पिता बलदाऊ, उम्र 29 वर्ष, निवासी चिचा पाटन, जिला दुर्ग

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page