*महिला ने उजागर किया सनसनीखेज मामला, IPS डांगी पर वीडियो कॉल से जुड़ा आरोप*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के सीनियर IPS रतनलाल डांगी को सस्पेंड कर दिया गया है। इसी बीच डांगी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला का इंटरव्यू वायरल हुआ है, जिसमें महिला ने दावा किया है कि डांगी उसे न्यूड होकर वीडियो कॉल करते थे। ट्रांसफर की धमकी देते थे।

महिला ने यह भी कहा कि डांगी की पत्नी भी सेवा करने कहती थी। साथ ही कहा कि अफसर 1 ट्रांसफर का डेढ़ लाख लेते थे, उन्होंने इसी से करोड़ों की प्रॉपटी बनाई।

इन सब आरोपों के बीच कांग्रेस ने एक चैट्स की स्क्रीनशॉट अपलोड करते हुए सरकार पर सवाल उठाए हैं। वायरल चैट्स में एक अफसर का नाम लेकर ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए संपर्क की बात कही गई है।

वायरल वीडियो में शिकायतकर्ता महिला ने आईजी रतनलाल डांगी पर सिर्फ यौन शोषण ही नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि कई पुलिसकर्मियों के पैसे उसके जरिए या सीधे डांगी तक पहुंचाए गए।

इस पूरे मामले के बीच कांग्रेस नेता धनंजय ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक चैट का स्क्रीनशॉट अपलोड कर सरकार पर सवाल उठाए हैं। वायरल चैट्स में एक अफसर का नाम लेकर ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए संपर्क की बात कही गई थी।

दावा किया गया है कथित चैट में जिस नंबर का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ है, वो IPS डांगी का है। निलंबन आदेश में भी सोशल मीडिया पर वायरल होने से सरकार की छवि खराब होने का जिक्र है। इससे पहले यौन उत्पीड़न की शिकायत की जांच पहले से जारी है।

26 मार्च को राज्य सरकार ने आदेश जारी कर IPS रतन लाल डांगी को सस्पेंड कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक, रतन लाल डांगी के खिलाफ गंभीर आरोपों की जांच चल रही है।

जांच के दौरान उनके आचरण को अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 और अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1969 के प्रावधानों के तहत पहली नजर में संदिग्ध माना गया है।

पीड़िता ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर 15 अक्टूबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि साल 2017 में रतनलाल डांगी से उसकी मुलाकात कोरबा में हुई थी, जब IPS डांगी वहां एसपी पद पर तैनात थे।

शुरूआती बातचीत सोशल मीडिया पर हुई, जो आगे बढ़ती गई। दंतेवाड़ा में पदस्थापना के दौरान वह वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें योग सिखाती थी। बाद में राजनांदगांव और सरगुजा में आईजी बनने के बाद डांगी ने कथित रूप से उसे परेशान करना शुरू किया था।

शिकायत में महिला ने बताया है कि IPS डांगी उसे अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में बंगले पर बुलाते थे और न आने पर तबादले की धमकी देते थे। महिला ने यह भी दावा किया है कि उसके पास कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं।

 

  • Related Posts

    *गांव की चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता*

    पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं और मौके पर दिए समाधान के निर्देश ग्राम कोसला में “महतारी सदन” एवं हायर सेकेंडरी स्कूल…

    *पक्के घर का सपना हुआ साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लेमरू में हितग्राही धरम सिंह के नए आवास में कराया गृह प्रवेश*

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी : मुख्यमंत्री ने परिवार से आत्मीय मुलाकात कर जाना हालचाल रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page