*इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल, IGI एयरपोर्ट पर हुई रोमांचक लैंडिंग*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नई दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़) दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से आ रहे इंडिगो के एक विमान का हवा में अचानक इंजन फेल हो गया। यह तकनीकी खराबी इतनी गंभीर थी कि विमान में सवार 161 यात्रियों और क्रू सदस्यों की सांसें अटक गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट पर तुरंत फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई।
पायलट की दिखाई सूझबूझ

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 579 ने सुबह 8:39 बजे विशाखापत्तनम (विजाग) से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। जब विमान बीच रास्ते में था, तभी पायलट को एक इंजन में तकनीकी खराबी और उसके पूरी तरह ठप होने का संकेत मिला। एक इंजन के सहारे विमान उड़ाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन पायलट ने धैर्य नहीं खोया। उन्होंने तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल सक्रिय किए और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को आपात स्थिति की सूचना दी।

सूचना मिलते ही एयरपोर्ट का फायर विभाग, एम्बुलेंस और बचाव दल पूरी तरह सक्रिय हो गए। सुबह 10:39 बजे एयरपोर्ट पर पूर्ण आपातकाल लागू कर दिया गया। रनवे 28 को विशेष रूप से हाई अलर्ट पर रखा गया था, जहां दमकल की गाड़ियां और मेडिकल टीमें किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैनात थीं।

विमान ने की सुरक्षित लैंडिंग

तमाम आशंकाओं के बीच, पायलट की कुशलता से विमान ने सुबह 10:59 बजे रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग की। सुरक्षित जमीन छूते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। नागरिक उड्डयन विभाग (DGCA) ने अब इस मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है ताकि इंजन के अचानक बंद होने के कारणों का पता लगाया जा सके।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page