*डेडलाइन से पहले बड़ी कामयाबी: दंतेवाड़ा-कांकेर में 7 माओवादियों ने किया सरेंडर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

दंतेवाड़ा। (सियासत दर्पण न्यूज़) माओवाद उन्मूलन अभियान की 31 मार्च 2026 डेडलाइन पूरी होने से ठीक पहले सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी से जुड़े पांच माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

सभी माओवादी भारी मात्रा में हथियारों के साथ पहुंचे,जिससे इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन माओवादियों पर कुल नौ लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण पुलिस लाइन कारली में हुआ।
सुकमा में भी माओवादियों के आत्मसमर्पण की खबर

डेडलाइन के अंतिम दिन हुई यह कार्रवाई अभियान के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है। वहीं, सुकमा में भी कुछ माओवादियों के आत्मसमर्पण और हथियार-विस्फोटक बरामद होने की खबर है, जिसका राजफाश पुलिस जल्द करेगी।
कांकेर में दो माओवादियों ने किया समर्पण

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि विगत 5 दिनों में 9 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में 31 मार्च को 2 और माओवादी कैडरों ने भी हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

इन माओवादी कैडरों द्वारा एक एके 47 के साथ आत्मसमर्पण किया गया है। पुनर्वास हेतु आगे आए माओवादी कैडरों से प्राप्त जानकारी के आधार पर इलाके में सक्रिय अन्य माओवादी कैडरों से संपर्क स्थापित कर उन्हें भी मुख्यधारा में शामिल कराने के प्रयास जारी हैं।

हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पट्टलिंगम ने विगत तीन दिनों में मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आगे आए इन सभी 11 माओवादी कैडरों के निर्णय का स्वागत करते हुए एक बार फिर शेष बचे कुछ माओवादी कैडरों से हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील दोहराई।
अब केवल कुछ ही घंटे का समय शेष रह गया है

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज ने कहा कि माओवादी कैडरों के पास आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास के विकल्प को चुनने के लिए अब केवल कुछ ही घंटे का समय शेष रह गया है। उन्हें इस अवसर का विवेकपूर्ण उपयोग करते हुए अपने हिंसक अतीत को त्यागकर सामान्य, शांतिपूर्ण और सम्मानजनक जीवन अपनाना चाहिए।

25 मार्च से लेकर 31 मार्च तक मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आगे आए इन सभी 11 माओवादी कैडरों के सामाजिक मुख्यधारा में पुनः एकीकरण की कार्रवाई संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात आयोजित की जाएगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page