*धमतरी में प्रेमी युगल ने लगाई फांसी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

धमतरी। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआबाहरा गांव के पास एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। यहां एक खेत में आम के पेड़ से प्रेमी युगल के शव फंदे पर लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने जब पेड़ पर प्रेमी युगल को लटका देखा तो वे स्तब्ध रह गए।

देखते ही देखते खबर पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतका 17 वर्षीय किशोरी (कक्षा 10वीं), महुआबाहरा गांव की निवासी थी, जबकि युवक मानेस मरकाम (20 वर्ष) गेंदाभरी गांव का रहने वाला था। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की बात सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि दोनों 31 मार्च की शाम से घर से लापता थे। जिस खेत में दोनों के शव मिले, वह किशोरी के पिता की ही जमीन बताई जा रही है, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ जारी है।

हर पहलू से जांच जारी

सिहावा थाना प्रभारी शरद ताम्रकार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस प्रेम संबंध, पारिवारिक दबाव सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page