Home / राजधानी / *रायपुरा ओवर ब्रिज और भिलाई रोड पर लूटपाट, 5 बदमाश गिरफ्तार*

*रायपुरा ओवर ब्रिज और भिलाई रोड पर लूटपाट, 5 बदमाश गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुरा ओवर ब्रिज और भिलाई रोड में लूटपाट करने वाले 5 बदमाश अरेस्ट हुए है, प्रार्थी निखिल शर्मा निवासी सत्ती बाजार डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 30.03.2026 को रात करीबन 01ः30 बजे ग्लोबल स्टार हॉस्पिटल से वापस घर जा रहा था कि जैसे ही रायपुरा ओवर ब्रिज के पास पहुंचा था उसी समय 03-04 अज्ञात लड़कों ने उसे रोक लिया और चाकू से डरा धमकाकर उसके गले में पहने हुए सोने की चैन, नगदी रकम, मोबाईल फोन एवं एटीएम कार्ड को लूट कर फरार हो गये थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 210/26 धारा 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वहीँ प्रार्थी ने थाना डी डी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 27.03.2026 को अपने घर सेक्टर 06 भिलाई जा रहा था। रात करीबन 01ः30 बजे से 02ः00 बजे के मध्य गोल्बल स्टार हास्पिटल एवं किया शो रूम के बीच रास्ते में उसका गाड़ी खराब हो गया, उसी दौरान तीन अज्ञात लड़के स्कुटी में आये और डरा धमका कर उसके मोबाइल आई फोन 12 एवं बैग में रखें दस्तावेज, ए टी एम कार्ड व पासबुक को लूट कर फरार हो गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 236/26 धारा 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी डी नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटनाओं के संबंध में प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीव्ही फुटेजों का सूक्ष्म विश्लेषण कर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही प्रकरणों में मुखबिर सक्रिय किया गया। तकनीकी विश्लेषण एवं आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये गये वाहनों के संबंध में भी अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे, कि लगातार प्रयासों एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई। तत्पश्चात टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर केस में 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 03 बालक सहित 5 को पकड़ा गया। पूछताछ में उनके द्वारा लूट की उक्त घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। सभी पांच को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *लूट की 03 नग मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन एवं चाकू जप्त* कर सभी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार

भूपेश कुमार साहू पिता दिलीप कुमार साहू उम्र 19 वर्ष निवासी तेली धर्मशाला के आगे, तिलक देवांगन का घर अश्वनी नगर थाना पुरानी बस्ती, रायपुर।

हयांश उर्फ अयान पाल पिता राजु पाल उम्र 18.5 वर्ष निवासी आमापारा, बजरंग नगर पानी टंकी के पास, थाना आजाद चौक, रायपुर।

विधि से संघर्षरत 3बालक

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page