Home / छत्तीसगढ़ / *रायगढ़ में प्रेमी जोड़े का डबल सुसाइड, लाशें घर में मिलीं*

*रायगढ़ में प्रेमी जोड़े का डबल सुसाइड, लाशें घर में मिलीं*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायगढ़।(सियासत दर्पण न्यूज़)  जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गई है। यह मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह ग्रामीण एडूकला गांव के जंगल में महुआ बीनने के लिए गए थे, तभी उन्होंने पेड़ से दो शव लटके हुए देखे। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले की सूचना मिलते ही छाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर दोनों शवों को नीचे उतारा। मृतकों की पहचान रामकुमार अगरिया (25 वर्ष) और परमेश्वरी अगरिया (20 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी शासिमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को प्रेमी-प्रेमिका द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page