Home / राजधानी / *खनिज विभाग का बड़ा एक्शन: अवैध खनन और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई*

*खनिज विभाग का बड़ा एक्शन: अवैध खनन और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के आरंग विधानसभा क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन रोकने के लिए खनिज विभाग ने मंदिरहसौद में कार्रवाई की। इस दौरान दो चूना पत्थर (क्रेशर) खदानों को सील कर दिया गया। जांच में खदान संचालकों के कागजात पूरे नहीं मिले, जिसके बाद विभाग ने नियम के अनुसार यह कार्रवाई की।

जिन खदानों पर कार्रवाई की गई, उनमें सीजी एग्रो फार्म विपिन अग्रवाल और के.सी. अग्रवाल, जय कुमार बजाज की खदान शामिल हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच में आवश्यक अनुमति और दस्तावेजों में कमी पाई गई। हालांकि खदान संचालकों को आगे की प्रक्रिया के तहत दस्तावेज पेश करने का अवसर भी दिया जाएगा।

कार्रवाई के दौरान खनिज विभाग ने अवैध परिवहन की जांच करते हुए 7 हाइवा जब्त किया है। इनमें एक वाहन रेत से भरा था, जबकि छह वाहन गिट्टी (स्टोन) से लदे पाए गए। प्राथमिक जांच में इन वाहनों के पास वैध परिवहन दस्तावेज नहीं मिले।

विभाग ने सभी वाहनों को जब्त कर वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है, साथ ही संबंधित पक्षों को अपनी स्थिति स्पष्ट करने का मौका भी दिया जाएगा।

सहायक खनिज अधिकारी उमेश भार्गव ने बताया कि विभाग का उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना और खनन कार्य को नियमों के तहत संचालित कराना है।

उन्होंने कहा कि खनिज विभाग के संचालक रजत बंसल के निर्देशानुसार खदान संचालन को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थितियों से बचा जा सके और सभी पक्षों के लिए स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित हो।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page