*छत्तीसगढ़ के 33 अस्पताल हुए आयुष्मान भारत योजना से बाहर, मरीजों पर असर*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। राज्य नोडल एजेंसी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर कुल 59 अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की है।

इनमें से 33 अस्पतालों को निलंबित किया गया है, जबकि 26 अस्पतालों का भुगतान और प्री-ऑथ रोक दिया गया है। सबसे ज्यादा कार्रवाई रायपुर जिले के 44 अस्पतालों पर हुई है।

तीन कैटेगरी में हुई कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार HEM 2.0 पोर्टल पर पंजीयन और जानकारी अपडेट नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई। इसे तीन श्रेणियों में बांटा गया है।

1. 21 अस्पताल निलंबित (आवेदन ही नहीं किया)

इन अस्पतालों ने HEM 2.0 पोर्टल पर एक बार भी आवेदन पेश नहीं किया। ऐसे अस्पतालों को अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें रायपुर के 13, दुर्ग के 5, महासमुंद 1, बेमेतरा 1, गरियाबंद 1 कुल 21 अस्पतालों को आवेदन नहीं करने पर निलंबित किया गया है।

रायपुर के इन 13 हॉस्पिटल ने आवेदन नहीं दिया

जौहरी हॉस्पिटल
महादेव हॉस्पिटल
न्यू रायपुरा हॉस्पिटल
शिवम हॉस्पिटल
सौभाग्य हॉस्पिटल
जैन हॉस्पिटल,
लक्ष्मी हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी होम
सिद्धि विनायक हॉस्पिटल
वरदान हॉस्पिटल
वासुदेव मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
श्री राम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
मां शारदा नर्सिंग होम
ओम नेत्र केंद्र एंड लेजर विजन

दुर्ग के इन 5 अस्पताल ने नहीं दिया आवेदन

एपी सर्जिकल सेंटर
आईएमआई हॉस्पिटल
औम हॉस्पिटल
साईं कृपा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
गंगोत्री हॉस्पिटल

महासमुंद, बेमेतरा और गरियाबंद के एक-एक हॉस्पिटल से आवेदन नहीं मिला

सेवा भवन हॉस्पिटल (महासमुंद)
न्यू आयुष्मान हॉस्पिटल (बेमेतरा)
सोमेश्वर हॉस्पिटल (गरियाबंद)

2. 12 अस्पताल निलंबित (जानकारी अपडेट नहीं की)

इन अस्पतालों ने न तो अपनी जानकारी अपडेट की और न ही पोर्टल पर उठाई गई क्वेरी का जवाब दिया। इन्हें क्वेरी पूरी होने तक निलंबित किया गया है। इनमें रायपुर के 8, महासमुंद 1, GPM 1, जांजगीर-चांपा और कोंडागांव के एक-एक हॉस्पिटल शामिल हैं।

रायपुर के इन आठ हॉस्पिटल ने नहीं दी जानकारी

श्री दानी केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
श्री कृष्णा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
श्री महावीर हॉस्पिटल
श्री साईं राम हॉस्पिटल
कालदा नर्सिंग होम
कान्हा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
प्रज्ञा हॉस्पिटल
लाइफ केयर हॉस्पिटल

महासमुंद, GPM, जांजगीर-चांपा और कोंडागांव के एक-एक हॉस्पिटल ने नहीं दी जानकारी

श्री उत्तम साईं केयर हॉस्पिटल (महासमुंद)
पिनाकी सोभा हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी केयर (GPM)
एमडी मोदी मेमोरियल हॉस्पिटल (जांजगीर-चांपा)
नेताम हॉस्पिटल एंड इंफर्टिलिटी सेंटर (कोंडागांव )

3. 26 अस्पतालों पर भुगतान व प्री-ऑथ रोका

इसके अलावा 28 अस्पतालों के आवेदन अपूर्ण पाए गए और उन्होंने दोबारा आवेदन नहीं किया। ऐसे में इनके भुगतान और प्री-ऑथ (Pre-Authorization) पर रोक लगा दी गई है।

रायपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

कार्रवाई का सबसे ज्यादा असर रायपुर जिले में देखने को मिला। तीनों कैटेगरी में मिलाकर सबसे अधिक 44 अस्पताल रायपुर के हैं, जिससे स्पष्ट है कि राजधानी में नियमों के पालन में सबसे ज्यादा लापरवाही सामने आई।

31 दिसंबर 2025 थी अपडेट देने की आखिर तारीख

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के निर्देशानुसार सभी आयुष्मान पंजीकृत अस्पतालों को HEM 2.0 पोर्टल पर जानकारी अपडेट करना और जरूरी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य था।

इसके लिए 31 दिसंबर 2025 अंतिम तिथि तय की गई थी। कई बार स्मरण पत्र जारी करने के बावजूद अस्पतालों ने नियमों का पालन नहीं किया।

राज्य नोडल एजेंसी की समय से अपडेट देने की अपील

राज्य नोडल एजेंसी, छत्तीसगढ़ ने सभी पंजीकृत अस्पतालों से अपील की है कि HEM 2.0 पोर्टल पर समयबद्ध पंजीयन करें। सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें, ताकि आयुष्मान योजना के तहत पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

  • Related Posts

    *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन*

    सेवा और समर्पण का प्रेरक दस्तावेज है यह कृति: मुख्यमंत्री रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पद्मश्री श्री…

    *स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला – स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया हेल्थ साइंसेज वाइस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन*

    • By SIYASAT
    • April 10, 2026
    • 1 views
    *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन*

    *स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला – स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    • By SIYASAT
    • April 10, 2026
    • 1 views
    *स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला – स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत : राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी*

    • By SIYASAT
    • April 10, 2026
    • 0 views
    *केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत : राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी*

    *छत्तीसगढ़ के 33 अस्पताल हुए आयुष्मान भारत योजना से बाहर, मरीजों पर असर*

    • By SIYASAT
    • April 10, 2026
    • 3 views
    *छत्तीसगढ़ के 33 अस्पताल हुए आयुष्मान भारत योजना से बाहर, मरीजों पर असर*

    *खनिज विभाग का बड़ा एक्शन: अवैध खनन और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 10, 2026
    • 3 views
    *खनिज विभाग का बड़ा एक्शन: अवैध खनन और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई*

    *रायपुर में महिला के साथ 5.78 लाख की ठगी, पुलिस ने मामला दर्ज किया*

    • By SIYASAT
    • April 10, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में महिला के साथ 5.78 लाख की ठगी, पुलिस ने मामला दर्ज किया*

    You cannot copy content of this page