Home / राजधानी / *पगारिया फार्म हाउस में चाकूबाजी, दो घायल*

*पगारिया फार्म हाउस में चाकूबाजी, दो घायल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। भाठागांव स्थित पगारिया फार्म हाउस में आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में पांच युवकों ने चौकीदार पर चाकू, डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पन्ना (मध्यप्रदेश) निवासी नारायण विश्वकर्मा फार्म हाउस में चौकीदारी का काम करता है। 15 अप्रैल की दोपहर करीब 2 बजे उसने देखा कि कुछ युवक परिसर में लगे आम के पेड़ों से फल तोड़ रहे हैं। चौकीदार ने जब इसका विरोध किया और आम वापस रखने को कहा, तो युवकों ने पहले गाली-गलौज शुरू कर दी।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और धैर्य विश्वकर्मा, रघु विश्वकर्मा, बिट्टू यादव, यश विश्वकर्मा और यशपाल ने मिलकर नारायण पर हमला कर दिया। आरोप है कि एक युवक ने चाकू से वार करने की कोशिश की, जबकि अन्य ने डंडे और पत्थरों से बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में चौकीदार के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया।

घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने केस दर्ज करके फरार आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। अफसरों का दावा है, कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page