Home / राजधानी / *रावतपुरा में PCI इंस्पेक्शन के दौरान NSUI का जोरदार प्रदर्शन*

*रावतपुरा में PCI इंस्पेक्शन के दौरान NSUI का जोरदार प्रदर्शन*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में NSUI कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्र नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक, PCI (फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया) की इंस्पेक्शन टीम के विश्वविद्यालय पहुंचने की खबर मिलते ही NSUI के रायपुर जिला कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

NSUI ने बताई समस्याएं

NSUI जिला उपाध्यक्ष शिवांक सिंह ने बताया कि, गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर छात्र पिछले कई महीनों से संघर्ष कर रहे हैं। छात्र-छात्राएं फीस बढ़ोतरी, कूलर, पानी, बिजली और भोजन की गुणवत्ता जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि फार्मेसी विभाग की लैब में आवश्यक और गुणवत्तापूर्ण उपकरणों की कमी है, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रवेश के समय विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा किए गए वादे पूरी तरह से खोखले साबित हो रहे हैं।

मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान कुलसचिव की ओर से आश्वासन दिए जाने के बाद NSUI छात्र नेताओं ने धरना समाप्त कर दिया। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मांगें पूरी नहीं की गईं, तो बिना पूर्व सूचना के उग्र आंदोलन किया जाएगा।

वहीं NSUI जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में फर्जी पाठ्यक्रमों में दाखिला और छात्राओं से वादाखिलाफी आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर जल्द बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page