Home / राजधानी / *रील न देखने पर हुआ खौफनाक कत्ल, पत्नी-बेटियों ने उठाया खौफनाक बदला*

*रील न देखने पर हुआ खौफनाक कत्ल, पत्नी-बेटियों ने उठाया खौफनाक बदला*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है, जहां पहले दुर्घटना मानी जा रही मौत अब हत्या निकली। डीडी नगर थाना क्षेत्र में विपणन संघ के कर्मचारी वीरेंद्र भारती गोस्वामी की मौत के मामले में चौंकाने वाला सच सामने आया है।

करीब आठ महीने बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या थी। जांच में सामने आया कि 27 सितंबर 2025 की रात घर में ही पत्नी और बेटियों ने मिलकर वीरेंद्र की हत्या कर दी थी।

घटना की वजह मामूली विवाद बताया जा रहा है। मृतक ने बेटी को मोबाइल पर रील देखने से रोका था, जिसके बाद बहस बढ़कर हिंसा में बदल गई। गुस्से में आकर पत्नी और दोनों बेटियों ने लकड़ी के बैट और ईंट से सिर पर हमला कर दिया।

हत्या के बाद मामले को छिपाने के लिए इसे बाथरूम में गिरने से हुई दुर्घटना का रूप दिया गया। इतना ही नहीं, पत्नी ने इस आधार पर अनुकंपा नौकरी भी हासिल कर ली।

हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 17 गंभीर चोटों का खुलासा हुआ, जिससे पुलिस को शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी पत्नी ने सारा सच कबूल कर लिया। पुलिस ने 44 वर्षीय पत्नी, 19 वर्षीय बेटी और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page